जिसे इश्क़ का तीर कारी लगे वली Jise Ishq Ka Teer Kaari Lage Wali Mohammad Wali Ghazal

जिसे इश्क़ का तीर कारी लगे
उसे ज़िंदगी क्यूँ न भारी लगे
न छोड़े मोहब्बत दम-ए-मर्ग तक
जिसे यार-ए-जानी सूँ यारी लगे
न होवे उसे जग में हरगिज़ क़रार
जिसे इश्क़ की बे-क़रारी लगे
हर इक वक़्त मुझ आशिक़-ए-पाक कूँ
प्यारे तिरी बात प्यारी लगे
‘वली’ कूँ कहे तू अगर यक बचन
रक़ीबाँ के दिल में कटारी लगे

 

 

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

एक बार हम गएन बंबई नौकरी कीन्हा तीन / अवधी

प्रिये हम जाइत छी वनवास / मैथिली लोकगीत