Posts

Showing posts with the label हिंदी लिरिक्स भजन

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ

teri murli ki dhun sunne main barsane se aayi hun तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ । मैं बरसाने से आयी हूँ, मैं वृषभानु की जाई हूँ ॥ अरे रसिया, ओ मन वासिय, मैं इतनी दूर से आयी हूँ ॥ सुना है श्याम मनमोहन, के माखन खूब चुराते हो । उन्हें माखन खिलने को मैं मटकी साथ लायी हूँ ॥ सुना है श्याम मनमोहन, के गौएँ खूब चरते हो । तेरे गौएँ चराने को मैं ग्वाले साथ लायी हूँ ॥ सुना है श्याम मनमोहन, के कृपा खूब करते हो । तेरी कृपा मैं पाने को तेरे दरबार आयी हूँ ॥ श्रेणीकृष्ण भजन

यह तो प्रेम की बात है उधो yeh to prem ki baat hai udho bandagi tere bas ki nahi hai

यह तो प्रेम की बात है उधो, बंदगी तेरे बस की नहीं है। यहाँ सर देके होते सौदे, आशकी इतनी सस्ती नहीं है॥ प्रेम वालों ने कब वक्त पूछा, उनकी पूजा में सुन ले ए उधो। यहाँ दम दम में होती है पूजा, सर झुकाने की फुर्सत नहीं है॥ जो असल में हैं मस्ती में डूबे, उन्हें क्या परवाह ज़िन्दगी की। जो उतरती है चढ़ती है मस्ती, वो हकीकत में मस्ती नहीं है॥ जिसकी नजरो में है श्याम प्यारे, वो तो रहते हैं जग से न्यारे। जिसकी नज़रों में मोहन समाये, वो नज़र फिर तरसती नहीं है॥

दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिर्डी में deewana tera aaya baba teri shirdi me

है अजब तरह का सामान तेरी शिर्डी में, आता हिन्दू है मुस्लमान तेरी शिर्डी में। आए जितने भी परेशान तेरी शिर्डी में, काम सबके हुए आसान तेरी शिर्डी में॥ दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिर्डी में। नज़राना दिल का लाया बाबा तेरी शिर्डी में। मिल मुझको मेरे बाबा, भरनी तुम्हे पड़ेगी, झोली मैं खाली लाया बाबा तेरी शिर्डी में॥ मैं दीवाना हो गया रे, मैं दीवाना हो गया, मैं दीवाना हो गया रे, मैं दीवाना हो गया॥ यूँ तो हज़ारो मंजर देखने हैं हसीं मेने, दिल तो सकूँ पाया, बाबा तेरी शिर्डी में॥ शिर्डी को छोड़ कर मैं कहीं और कैसे जाऊं, सब कुछ तो यहीं पाया, बाबा तेरी शिर्डी में॥ वो हो राम कृष्ण विष्णु या हो शेरों वाली मैया, मुझे तू ही नज़र आया सब में, बाबा तेरी शिर्डी में॥ ना ‘हयात’ भूल पाया तेरी शिर्डी का वो मंज़र, भगवान नज़र आया बाबा तेरी शिर्डी में॥ श्रेणी साईं भजन

गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना gurudev daya karke mujhko apna lena

मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना, गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना। करूणानिधि नाम तेरा, करुन दिखलाओ तुम, सोये हुए भाग्यो को, हे नाथ जगाओ तुम। मेरी नाव भवर डोले इसे पार लगा देना, गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥ जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा। जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा॥ तुम सुख के सागर हो, निर्धन के सहारे हो, इस तन में समाये हो, मुझे प्राणों से प्यारे हो। नित्त माला जपूँ तेरी, नहीं दिल से भुला देना, गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥ पापी हूँ या कपटी हूँ, जैसा भी हूँ तेरा हूँ, घर बार छोड़ कर मैं जीवन से खेला हूँ। दुःख का मार हूँ मैं, मेरा दुखड़ा मिटा देना, गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥ मैं सब का सेवक हूँ, तेरे चरणों का चेरा हूँ, नहीं नाथ भुलाना मुझे, इसे जग में अकेला हूँ। तेरे दर का भिखारी हूँ, मेरे दोष मिटा देना, गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना॥ इन चरनन की पाऊं सेवा, जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा। श्रेणी गुरुदेव भजन

निर्धन के घर भी आ जाना labhi fursat ho to jagdambe nirdhan ke ghar bhi aa jaana

कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे, निर्धन के घर भी आ जाना | जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना || ना छत्र  बना सका सोने का, ना चुनरी घर मेरे टारों जड़ी | ना पेडे बर्फी मेवा है माँ, बस श्रद्धा है नैन बिछाए खड़े || इस श्रद्धा की रख लो लाज हे माँ, इस विनती को ना ठुकरा जाना | जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना || जिस घर के दिए मे तेल नहीं, वहां जोत जगाओं कैसे | मेरा खुद ही बिशोना डरती माँ, तेरी चोंकी लगाऊं मै कैसे || जहाँ मै बैठा वही बैठ के माँ, बच्चों का दिल बहला जाना | जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना || तू भाग्य बनाने वाली है, माँ मै तकदीर का मारा हूँ | हे दाती संभाल भिकारी को, आखिर तेरी आँख का तारा हूँ || मै दोषी तू निर्दोष है माँ, मेरे दोषों को तूं भुला जाना | जो रूखा सूखा दिया हमें, कभी उस का भोग लगा जाना || श्रेणी दुर्गा भजन

तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो tumhi ho mata pita tumhi ho

तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो। तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो॥ तुम्ही हो साथी तुम्ही सहारे, कोई ना अपने सिवा तुम्हारे। तुम्ही हो नईया, तुम्ही खिवईया, तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो॥ जो खिल सके ना वो फूल हम हैं, तुम्हारे चरणों की धूल हम हैं। दया की दृष्टि सदा ही रखना, तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो॥ श्रेणी विविध भजन

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं kabhi pyase ko pani pilaya nahi baad amrit pilane se kya faida

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फ़ायदा । कभी गिरते हुए को उठाया नहीं, बाद आंसू बहाने से क्या फ़ायदा ॥ मैं तो मंदिर गया, पूजा आरती की, पूजा करते हुए यह ख़याल आ गया । कभी माँ बाप की सेवा की ही नहीं, सिर्फ पूजा के करने से क्या फ़ायदा ॥ मैं तो सतसंग गया, गुरु वाणी सुनी, गुरु वाणी को सुन कर ख्याल आ गया । जनम मानव का ले के दया ना करी, फिर मानव कहलाने से क्या फ़ायदा ॥ मैंने दान किया मैंने जप तप किया दान करते हुए यह ख्याल आ गया । कभी भूखे को भोजन खिलाया नहीं दान लाखों का करने से क्या फ़ायदा ॥ गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया, गंगा नहाते ही मन में  ख्याल आ गया । तन को धोया मनर मन को धोया नहीं फिर गंगा नहाने से क्या फ़ायदा ॥ मैंने वेद पढ़े मैंने शास्त्र पढ़े, शास्त्र पढते हुए यह ख़याल आ गया । मैंने ज्ञान किसी को बांटा नहीं, फिर ग्यानी कहलाने से क्या फ़ायदा ॥ माँ पिता के ही चरणों में ही चारो धाम है, आजा आजा यही मुक्ति का धाम है । पिता माता की सेवा की ही नहीं फिर तीर्थों में जाने का क्या फ़ायदा ॥ श्रेणी विविध भजन

मोहन से दिल क्यूँ लगाया है यह मैं जानू या वो जाने

mohan se dil kyun lagaya hai yeh main jaanu ya vo jaane मोहन से दिल क्यूँ लगाया है, यह मैं जानू या वो जाने । छलिया से दिल क्यूँ लगाया है, यह मैं जानू या वो जाने ॥ हर बात निराली है उसकी, कर बात में है इक टेडापन  । टेड़े पर दिल क्यूँ आया है, यह मैं जानू या वो जाने ॥ जितना दिल ने तुझे याद किया, उतना जग ने बदनाम किया । बदनामी का फल क्या पाया हैं, यह मैं जानू या वो जाने ॥ तेरे दिल ने दिल दीवाना किया, मुझे इस जग से बेगाना किया । मैंने क्या खोया क्या पाया हैं, यह मैं जानू या वो जाने ॥ मिलता भी है वो मिलता भी नहीं, नजरो से मेरी हटता भी नहीं । यह कैसा जादू चलाया है, यह मैं जानू या वो जाने ॥

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी angna padharo maharani mori sharda bhawani

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी करदो कृपा महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है मंदिर में मैया को आसान लगो है सान पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... रोगी को काया दे निर्धन को माया बांझन पे किरपा ललन घर आया मैया बड़ी वरदानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी कलकत्ता कटरा जालंधर में ढूंढी विजरघवगध में दिखानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... मैहर को देखो या विजयराघवगढ़ को एकै दिखे मोरी मैया के मढ़ को महिमा तुम्हारी नहीं जानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... मैया को भार सम्भाले रे पंडा हाथो में जिनके भवानी को झंडा झंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो... महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए मोनी भी मैया में दर्शन को आए करदो मधुर मोरी वाणी हो मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी श्रेणी दुर्गा भजन

शंकर मेरा प्यारा shankar mera pyara shiv bhajan with lyrics

शंकर मेरा प्यारा, शंकर मेरा प्यारा । माँ री माँ मुझे मूरत ला दे, शिव शंकर की मूरत ला दे, मूरत ऐसी जिस के सर से निकले गंगा धरा ॥ माँ री माँ वो डमरू वाला, तन पे पहने मृग की छाला । रात मेरे सपनो में आया, आ के मुझ को गले लगाया । गले लगा कर मुझ से बोला, मैं हूँ तेरा रखवाला ॥ माँ री माँ वो मेरा स्वामी, मैं उस के पट की अनुगामी । वो मेरा है तारण हारा, उस से मेरा जग उजारा । है प्रभु मेरा अन्तर्यामी, सब का है वो रखवाला ॥ श्रेणीशिव भजन

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ hey sharde maa hey sharde maa

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तारदे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तारदे माँ हे शारदे माँ.. तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे हम है अकेले, हम है अधूरे तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तारदे माँ मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी वेदोंकी भाषा, पुराणों की बानी हम भी तो समझे, हम भी तो जाने विद्या का हमको अधिकार दे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तारदे माँ तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे मनसे हमारे मिटाके अँधेरे, हमको उजालों का संसार दे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तारदे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तारदे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ हे शारदे माँ, हे शारदे माँ श्रेणीदुर्गा भजन

बांके बिहारी की देख छटा banke bihari ki dekh chata mero man hai gayo lata pata gaurav krishna goswami

बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन है गयो लटा पटा। कब से खोजूं बनवारी को, बनवारी को, गिरिधारी को। कोई बता दे उसका पता, मेरो मन है गयो लटा पटा॥ मोर मुकुट श्यामल तन धारी, कर मुरली अधरन सजी प्यारी। कमर में बांदे पीला पटा, मेरो मन है गयो लटा पटा॥ पनिया भरन यमुना तट आई, बीच में मिल गए कृष्ण कन्हाई। फोर दियो पानी को घटा, मेरो मन है गयो लटा पटा॥ टेडी नज़रें लत घुंघराली, मार रही मेरे दिल पे कटारी। और श्याम वरन जैसे कारी घटा, मेरो मन है गयो लटा पटा॥ मिलते हैं उसे बांके बिहारी, बांके बिहारी, सनेह बिहारी। राधे राधे जिस ने रटा, मेरो मन है गयो लटा पटा॥

मेरी लगी श्याम संग प्रीत meri lagi shyam sang preet duniya kya jaane

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने २- मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने २- क्या जाने कोई क्या जाने २- मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने २- मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने २- छवि लगी मन श्याम की जब से २- भई बावरी मैं तो तब से २- बाँधी प्रेम की डोर मोहन से २- नाता तोड़ा मैंने जग से २- ये कैसी पागल प्रीत ये दुनिया क्या जाने २- ये कैसी निगोड़ी प्रीत ये दुनिया क्या जाने २- क्या जाने कोई क्या जाने २- मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने २- मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने २- मोहन की सुन्दर सूरतिया २- मन में बस गयी मोहनी मूरतिया २- जब से ओढ़ी शाम चुनरिया २- लोग कहे मैं भई बावरिया २- मैंने छोड़ी जग की रीत ये दुनिया क्या जाने २- क्या जाने कोई क्या जाने २- मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने २- मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने २- हर दम अब तो रहूँ मस्तानी २- लोक लाज दीनी बिसरानी २- रूप राशि अंग अंग समानी २- हे रत हे रत रहूँ दीवानी २- मई तो गाऊँ ख़ुशी के गीत ये दुनिया क्या जाने २- क्या जाने कोई क्या जाने २- मेरी लगी श्या...

राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली raam naam ke heere moti main bikhraaun gali gali

राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊं गली गली । ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली ॥ दोलत के दीवानों सुन लो एक दिन ऐसा आएगा, धन योवन और रूप खजाना येही धरा रह जाएगा । सुन्दर काया माटी होगी, चर्चा होगी गली गली, ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली ॥ प्यारे मित्र सगे सम्बंधी इक दिन तुझे भुलायेंगे, कल तक अपना जो कहते अग्नि पर तुझे सुलायेंगे । जगत सराय दो दिन की है, आखिर होगी चला चली, ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली ॥ क्यूँ करता है तेरी मेरी, छोड़ दे अभिमान को, झूठे धंदे छोड़ दे बन्दे जप ले हरी के नाम को । दो दिन का यह चमन खिला है, फिर मुरझाये कलि कलि, ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली ॥ जिस जिस ने यह हीरे लुटे, वो तो मला माला हुए, दुनिया के जो बने पुजारी, आखिर वो कंगाल हुए । धन दौलत और माया वालो, मैं समझाऊं गली गली, ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली ॥ श्रेणीराम भजन

छम छम नाचे वीर हनुमान cham cham nache dekho veer hanumana

दोहा : भकत बड़े बलवान तुम्ही हो, सालासर हनुमान तुम्ही हो । आया हूँ मैं दर पे, तुझको आज पुकारा । पावो में घुंघरू बाँध के नाचे, मेरा बजरंग प्यारा ॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमना । कहेते है लोग इसे राम का दीवाना ॥ पाँवो मे घुंगूरू बाँध के नाचे , रामजी का नाम इन्हे बड़ा प्यारा लागे । राम ने भी देखो इसे खूब पहचाना, छम छम नाचे देखो वीर हनुमना ॥ जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का, लगता है पहेरा वहाँ वीर हनुमान का । राम के चरण मे है इनका टिकना, छम छम नाचे देखो वीर हनुमना ॥ नाच नाच प्रभु श्री राम को रिझवे, ‘बनवारी’ रात दिन नाचता ही जाए । भक्तो मे भक्त बड़ा, दुनिया ने माना, छम छम नाचे देखो वीर हनुमना ॥ श्रेणीहनुमान भजन

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये मैं आया मैं आया शेरा वालिये

tune mujhe bulaya shera waaliye main aaya main aaya shera waaliye साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये। ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये॥ सारा जग है इक बंजारा, सब की मंजिल तेरा द्वारा। ऊँचे परबत लम्बा रास्ता, पर मैं रह ना पाया, शेरा वालिये॥ सूने मन में जल गयी बाती, तेरे पथ में मिल गए साथी। मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू, बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये॥ कौन है राजा, कौन भिखारी, एक बराबर तेरे सारे पुजारी। तुने सब को दर्शन देके, अपने गले लगाया, शेरा वालिये॥ श्रेणीदुर्गा भजन

मेरे लाडले गणेश mere laadle ganesh pyare pyare

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे भोले बाबा जी की आँखों के तारे प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे तेरी काया कंचन कंचन, किरणों का है जिसमे बसेरा तेरी सूंड सुंडाली मूरत, तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा तेरी महिमा अपरम्पार, तुझको पूजे ये संसार प्रभु अमृत रस बरसा जाना - आ जाना मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे प्रभु भजन तुम्हारे गाएं सबसे पहले हम तुमको मनाएं धुप दीपो की ज्योति जलाएं, मन मंदिर मे झांकी सजाएं मेरे भोले भगवान, दे दो भक्ति का दान प्रभु नैया पार लगा जाना -  आ जाना मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे मेरे विधन विनाशक देवा, सबसे पहले करें तेरी सेवा सारे जग मे आनंद छाया, बोलो जय जय गजानंद देवा बाजे सुर और ताल, तेरा गुण गाये संसार घुंघरू की खनक खनक जाना - आ जाना मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे श्रेणीगणेश भजन

जिस भजन में राम का नाम ना हो jis bhajan me ram ka naam na ho us bhajan ko gana na chahiye

जिस भजन में राम का नाम ना हो, उस भजन को गाना ना चाहिए। चाहे बेटा कितना प्यारा हो, उसे सर पे चढ़ाना ना चाहिए। चाहे बेटी कितनी लाडली हो, घर घर ने घुमाना ना चाहिए॥ जिस माँ ने हम को जनम दिया, दिल उसका दुखाना ना चाहिए। जिस पिता ने हम को पाला है, उसे कभी रुलाना ना चाहिए॥ चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो, उसे भेद बताना ना चाहिए। चाहे मैया कितनी बैरी हो, उसे राज़ छुपाना ना चाहिए॥

फूलों में सज रहे हैं श्री वृन्दावन बिहारी phoolon me saj rahen hain shree varindavan bihari krishna bhajan

फूलों में सज रहे हैं, श्री वृन्दावन बिहारी। और संग में सज रही है वृषभानु की दुलारी॥ टेडा सा मुकुट सर पर रखा है किस अदा से, करुना बरस रही है, करुना भरी निगाह से। बिन मोल बिक गयी हूँ, जब से छबि निहारी॥ बहिया गले में डाले जब दोनों मुस्कुराते, सब को ही प्यारे लगते, सब के ही मन को भाते। इन दोनों पे मैं सदके, इन दोनों पे मैं वारी॥ श्रृंगार तेरा प्यारे, शोभा कहूँ क्या उसकी, इत पे गुलाबी पटका, उत पे गुलाबी साडी॥ नीलम से सोहे मोहन, स्वर्णिम सी सोहे राधा। इत नन्द का है छोरा, उत भानु की दुलारी॥ चुन चुन के कालिया जिसने बंगला तेरा बनाया, दिव्या आभूषणों से जिसने तुझे सजाया, उन हाथों पे मैं सदके, उन हाथों पे मैं वारी॥

मेरे घर के आगे साईनाथ mere ghar ke aage sainaath tera mandir ban jaye

मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मन्दिर बन जाए जब खिड़की खोलूँ तो तेरा दर्शन हो जाए जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे मुझे रोज़ सवेरे साईनाथ तेरी सूरत दिखाई दे जब भजन करे मिलकर रास कानों में घुलजाये जब खिड़की खोलूँ तो... आते जाते बाबा तुमको मै प्रणाम करूँ जो मेरे लायक हो कुछ ऐसा काम करूँ तेरी सेवा करने से मेरी किस्मत खुल जाए जब खिड़की खोलूँ तो... नज़दीक रहेंगे तो आना जाना होगा हम भक्तो का बाबा मिलना जुलना होगा सब साथ रहे बाबा, जल्दी वो दिन आये जब खिड़की खोलूँ तो... श्रेणी साईं भजन