Posts

Showing posts with the label Sanjay Mittal

संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 5

Image
मनडा ने कहदे अब तू श्याम थारे सागे : Manda Ne Kahde Ab Tu Shyam Thare Saage मनडा ने कहदे अब तू श्याम थारे सागे अब तक तो हारयो है तू ना हारेगो आगे।। मन की या बाता ने थारी कुण ने सुनावेगो आस लगावेगो तो मरतो ही जावेगो कह दे जो भोग्यों है तू बैठ इके आगे अब तक तो हारयो है तू ना हारेगो आगे।। सोनो चाँदी मेवों इने दुनिया चढ़ावे है भाव जो चढ़ावे बिने कालजे लगावे है हसबाने जग यो काफी रो ले इके आगे अब तक तो हारयो है तू ना हारेगो आगे।। हारयोड़ा ने जद तू इकी राह दिखावेगो देख थारी भक्ताई श्याम इतरावेगो रक्षा करेगो ’कपिल’ की ढाल बनके आगे अब तक तो हारयो है तू ना हारेगो आगे।। मनडा ने कहदे अब तू श्याम थारे सागे अब तक तो हारयो है तू ना हारेगो आगे।। बाबा मेरे जीवन में कोई बात ना होती : Baba Mere Jeevan Me Koi Baat Na Hoti Lyrics बाबा मेरे जीवन में कोई बात ना होती जो तेरी दया की प्रभु बरसात ना होती बाबा मेरें जीवन मे कोई बात ना होती।। सोया तो ही आए मुझे उम्मीद के सपने मैं कैसे देख पाता सूरज की वो किरणे जो काली अंधेरी घनी वो रात ना होती बाबा मेरें ...

संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 4

Image
तुम राजा हो जग के श्याम हम प्रजा तेरी : Tum Raja Ho Jag Ke Shyam Hum Praja Teri Lyrics तुम राजा हो जग के श्याम हम प्रजा तेरी आनंद है सुबहो शाम ये कृपा तेरी।। इंसानों में ओ बाबा इंसानियत ना पाई दौलत के दिखावे में दिल की गरीबी छाई दुखड़ो से भरी आँखें पोंछीं है तुमने मेरी तुम राजा हों जग के श्याम हम प्रजा तेरी आनंद है सुबहो शाम ये कृपा तेरी।। इंतज़ार है सभी को कहलाऊ बेसहारा टूटेगा कब दुखों से ख़ुशियों का श्याम तारा टूटेगा कैसे तारा जिसमे चमक हो तेरी तुम राजा हों जग के श्याम हम प्रजा तेरी आनंद है सुबहो शाम ये कृपा तेरी।। नज़रो में ना गिरूँ मैं इतना सम्भाले रखना परखेगी दुनिया बाबा तुम ना कभी परखना जी लेंगे ‘कपिल’ वैसे जिसमे रजा हो तेरी तुम राजा हों जग के श्याम हम प्रजा तेरी आनंद है सुबहो शाम ये कृपा तेरी।। तुम राजा हो जग के श्याम हम प्रजा तेरी आनंद है सुबहो शाम ये कृपा तेरी।। महफिल नहीं है बावरे कीर्तन है बाबा श्याम का : Mehfil Nahi Hai Bawre Lyrics महफिल नहीं है बावरे कीर्तन है बाबा श्याम का बनके दीवाना देख ले तू भी प्रभु के नाम का।। ...

संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 3

Image
दर्श तेरे जो पाए तो कुछ हिम्मत हुई है : Darsh Tere Jo Paye To Kuch Himmat Hui Hai दर्श तेरे जो पाए तो कुछ हिम्मत हुई है बताए कैसे तुझको जुबां खुलती नही है।। सुना कलिकाल में तो बनोगे तुम सहारा करोगे रक्षा उसकी तुम्हे जिसने पुकारा सदा अब दे तो कैसे समझ आती नही है बताए कैसे तुझको जुबां खुलती नही है।। समझ पाओ तो समझो दुखी दर्दी की बातें हुआ है चाक सीना लगी घातों पे घाते दिखाए तुमको कैसे नजर आती नही है बताए कैसे तुझको जुबां खुलती नही है।। मेरी नादानियो को कन्हैया माफ करना मैं नैया तू खिवैया सोच इंसाफ करना सताए हमको ऐसे लाज आती नही है बताए कैसे तुझको जुबां खुलती नही है।। टपकते आसुंओं से सुनो मेरी कहानी उबारो श्याम मेरे कौन तुमसा है दानी ‘नंदू’ पीड़ा ह्रदय से सही जाती नही है बताए कैसे तुझको जुबां खुलती नही है।। दर्श तेरे जो पाए तो कुछ हिम्मत हुई है बताए कैसे तुझको जुबां खुलती नही है।। तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे : Tumhari Kripa Jo Mili Sanware तुम्हारी कृपा जो मिली सांवरे जीवन में कुछ भी कमी अब नहीं काबिल नहीं थे तेरे दर के हम तुम जो...

संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 2

Image
भाव के दो आँसू तू चढ़ा के देख ले : Bhav Ke Do Aansu Tu Chadha Ke Dekh Le भाव के दो आँसू तू चढ़ा के देख ले सुनसी सुनसी सांवरो सुना के देख ले।। मायत को भी मायत है यो सेठ सांवरो मायत के जो बस में ना वो इनसे मांग लो पल्लो अपनो सामने बिछा के देख ले सुनसी सुनसी सांवरो सुना के देख ले।। एक तो बता दो जिने बाबो नाट्यो है सांवरो तो सबने ही खूब बांटो है तू भी माथा द्वार पे टिका के देख ले सुनसी सुनसी सांवरो सुना के देख ले।। सांवरे के राज में तू मौज उड़ा श्याम पे ‘कमल’ विश्वास बढ़ा सांवरे ने डोर तू थमा के देख ले सुनसी सुनसी सांवरो सुना के देख ले।। भाव के दो आँसू तू चढ़ा के देख ले सुनसी सुनसी सांवरो सुना के देख ले।। खाटू वाला मेरा बाबा श्याम : Khatu Wala Mera Baba Shyam कोई तुमको बिसराए तू क्यों घबराए ये पग-पग साथ निभाए खाटू वाला मेरा बाबा श्याम खाटु वाला मेरा बाबा श्याम।। हारे का सहारा मेरा श्याम कश्ती का है किनारा मेरा श्याम दुखड़ों में आए यही मेरे काम कोई तकलीफ सताए तो क्यों घबराए ये पल में आन मिटाए खाटु वाला मेरा बाबा श्याम खाटु वाला मेरा...

संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 1

Image
बाबा तेरी किरपा की है आज हमें दरकार लिरिक्स : Baba Teri Kirpa Ki Hai Aaj Hame Darkaar Lyrics बाबा तेरी किरपा की है आज हमें दरकार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार।। आंख से बहता झर झर पानी चिख चिख कर कहता है इतने भी क्या दुख होते जो दास यह तेरा सहता है चारों ओर से गूंज रही है हारो की चित्कार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार।। कब से रहे पुकार ना जाने बैठे हो किस कोने में एक ही लम्हा लगता है जी बाबा सब कुछ खोने में बालक है कमजोर करो ना कड़ा प्रभु व्यवहार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार।। लाज़ बचाने वाले क्या तुम लाज़ लूटी तब आओगे क्या विश्वास ‘कमल’ का बाबा तार तार कर जाओगे मैं द्वापर की हूँ पांचाली बनो जी लीलाधार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार।। बाबा तेरी किरपा की है आज हमें दरकार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरकार पल भर की देरी में कुछ भी बचेगा ना सरक...