संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 1
बाबा तेरी किरपा की है आज हमें दरकार लिरिक्स : Baba Teri Kirpa Ki Hai Aaj Hame Darkaar Lyrics

बाबा तेरी किरपा की है
आज हमें दरकार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार।।
आंख से बहता झर झर पानी
चिख चिख कर कहता है
इतने भी क्या दुख होते जो
दास यह तेरा सहता है
चारों ओर से गूंज रही है
हारो की चित्कार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार।।
कब से रहे पुकार ना जाने
बैठे हो किस कोने में
एक ही लम्हा लगता है जी
बाबा सब कुछ खोने में
बालक है कमजोर करो ना
कड़ा प्रभु व्यवहार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार।।
लाज़ बचाने वाले क्या तुम
लाज़ लूटी तब आओगे
क्या विश्वास ‘कमल’ का बाबा
तार तार कर जाओगे
मैं द्वापर की हूँ पांचाली
बनो जी लीलाधार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार।।
बाबा तेरी किरपा की है
आज हमें दरकार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार
पल भर की देरी में कुछ भी
बचेगा ना सरकार।।
तूफानों ने जब जब घेरा पार करी मेरी कश्ती है लिरिक्स : Tufano Ne Jab Jab Ghera Paar Kari Meri Kashti Hai Lyrics

तूफानों ने जब जब घेरा
पार करी मेरी कश्ती है
इतनी किरपा मुझ पे तेरी
जिसको दुनिया तरसती है।।
जब भी हारो श्याम पुकारो
श्याम ही पार लगाता है
ख़ुद पे भरोसा करने वाला
डूब किनारे जाता है
सौंप दी नैया श्याम को जिसने
पार भँवर से लगती है
तूफानो ने जब जब घेरा
पार करी मेरी कश्ती है।।
छोड़ दे चिंता श्याम प्रभु पे
पल पल धीर गवाये क्यूँ
सच्चे मन से इनको बुलाले
जग से आस लगाएं क्यूँ
दर पे इनके सिर को झुका ले
बिगड़ी यहाँ ही बनती है
तूफानो ने जब जब घेरा
पार करी मेरी कश्ती है।।
मन को बना के श्याम का साथी
श्याम नाम गुण गाया कर
चोंट लगे जो दिल पे तेरे
श्याम को ही बतलाया कर
‘अनुज’ श्याम पे नाज़ बड़ा है
जिसने बचाई हस्ती है
तूफानो ने जब जब घेरा
पार करी मेरी कश्ती है।।
तूफानों ने जब जब घेरा
पार करी मेरी कश्ती है
इतनी किरपा मुझ पे तेरी
जिसको दुनिया तरसती है।।
गोदी में उठा लेंगे सीने से लगा लेंगे लिरिक्स : Godi Me Utha Lenge Seene Se Laga Lenge Lyrics

गोदी में उठा लेंगे
सीने से लगा लेंगे
मेरे बाबा दयालु है
गिरते को संभालेंगे।।
बाबा मेरी ताकत है
मिले हर पल इशारा है
जिस और मैं देखता हूँ
इनका ही नज़ारा है
हमको हर मुश्किल से
अब श्याम निकालेंगे
मेरे बाबा दयालु है
गिरते को संभालेंगे।।
उम्मीद है बाबा से
हर आस है बाबा से
जीवन में जो भी है
मेरे पास है बाबा से
जिस हाल में रखेंगे
उस हाल में रह लेंगे
मेरे बाबा दयालु है
गिरते को संभालेंगे।।
चौखट मेरे बाबा की
अब मेरा ठिकाना है
बैठ चरणों में इनके
कुछ सुनना-सुनाना है
मेरी चाहत के आँसू
इन्हें व्यर्थ ना गवाना है
मेरे बाबा दयालु है
गिरते को संभालेंगे।।
गोदी में उठा लेंगे
सीने से लगा लेंगे
मेरे बाबा दयालु है
गिरते को संभालेंगे।।
भरोसो तू कर ले भरोसो मिलेगो लिरिक्स : Bharoso Tu Karle Bharoso Milego Lyrics

भरोसो तू कर ले
भरोसो मिलेगो
कदे ना मिल्यो जो
कदे ना मिल्यो जो
वो प्रेम मिलेगो
भरोसों तू कर लें
भरोसों मिलेगो।।
पढ्योड़ी लिख्योड़ी दुनिया
निबाळो गिनावे
गिनती ना आवे इण ने
यो देतो ही जावे
मोकळो लुटावे बाबो
मोकळो लुटावे बाबो
मोकळो मिलेगो
भरोसों तू कर लें
भरोसों मिलेगो।।
एकी नज़र से बंजर
भूमि खिले है
किस्मत का खालड़ा में
फूल खिले है
जन्मा सु अटक्यो थारो
जन्मा सु अटक्यो थारो
काम बनेगो
भरोसों तू कर लें
भरोसों मिलेगो।।
चरण शरण में जो
जीवन बितावे
श्याम सलोनो बिको
जिम्मो उठावे
‘कपिल’ श्याम सो साथीड़ो
‘कपिल’ श्याम सो साथीड़ो
कठे ना मिलेगो
भरोसों तू कर लें
भरोसों मिलेगो।।
भरोसो तू कर ले
भरोसो मिलेगो
कदे ना मिल्यो जो
कदे ना मिल्यो जो
वो प्रेम मिलेगो
भरोसों तू कर लें
भरोसों मिलेगो।।
खाटू का सरदार भजन लिरिक्स : Khatu Ka Sardar Bhajan Lyrics

क्यों तू घबराता है
क्यों तू डरता यार
संग में जो है तेरे
खाटू का सरदार
तेरा बिगाड़े कौन
उसका जब है साथ
उसकी ही दुनिया है
उसकी ही सरकार
क्यों तू घबराता है
क्यों तू डरता यार
संग में जो है तेरे
खाटु का सरदार।।
जय जय बाबा श्याम
जय जय खाटु धाम।
सांवरे से करके रख ले
तू गठजोड़ा
जीवन में तेरे फिर ना
आए रोड़ा
रुख इसका जो मोड़ा
ना होगा कभी तोड़ा
मान ले तू मेरी बात
सच कहता हूं यार
समझ ले इसको जो ध्याएगा
दिल से बुलाएगा
उसके ये गुलशन को
कर देगा गुलजार
क्यों तू घबराता है
क्यों तू डरता यार
संग में जो है तेरे
खाटु का सरदार।।
जय जय बाबा श्याम
जय जय खाटु धाम।
जग जाने हारे का तो
यही सहारा
श्याम ने कभी किसी को
नहीं नकारा
ये ऐसा है दातार
जाने है सब संसार
खोल के लुटाता दोनों
हाथों से भंडार
समझ ले नैया थमा इसको
क्यों डोले मजधार
क्यों ना तू माने है
ये ही खेवनहार
क्यों तू घबराता है
क्यों तू डरता यार
संग में जो है तेरे
खाटु का सरदार।।
जय जय बाबा श्याम
जय जय खाटु धाम।
हीरे मोती पास किसी के
एक लंगोटी
दूध मलाई खाए कोई
सूखी रोटी
है इसकी ये माया
जो जाने वो पाया
ये भजनों पे है रिझे और
भावों पे बिक जाए
समझ ले ‘निर्मल’ ये धारा जो
प्रेम की बहती है
पीकर उस धारा को
हो जा भव से पार
क्यों तू घबराता है
क्यों तू डरता यार
संग में जो है तेरे
खाटु का सरदार।।
जय जय बाबा श्याम
जय जय खाटु धाम।
क्यों तू घबराता है
क्यों तू डरता यार
संग में जो है तेरे
खाटू का सरदार
तेरा बिगाड़े कौन
उसका जब है साथ
उसकी ही दुनिया है
उसकी ही सरकार
क्यों तू घबराता है
क्यों तू डरता यार
संग में जो है तेरे
खाटु का सरदार।।
जय जय बाबा श्याम
जय जय खाटु धाम।
भजो श्याम भजो श्याम सार यही है लिरिक्स : Bhajo Shyam Bhajo Shyam Saar Yahi Hai Lyrics

भजो श्याम भजो श्याम
भजों श्याम भजों श्याम
सार यही है
दुनिया की मजधार में
पतवार यही है।।
संकटों को काटती तलवार यही है
संकटों को काटती तलवार यही है
हार के आगे खड़ी दीवार यही है
हार के आगे खड़ी दीवार यही है
दुनिया की मजधार में
पतवार यही है।।
मतलबी संसार में परिवार यही है
मतलबी संसार में परिवार यही है
तेरी हर एक जीत का आधार यही है
तेरी हर एक जीत का आधार यही है
दुनिया की मजधार में
पतवार यही है।।
भाव से कर ले तरुण पुकार यही है
भाव से कर ले तरुण पुकार यही है
सौंप दे तू जिंदगी उपहार यही है
सौंप दे तू जिंदगी उपहार यही है
दुनिया की मजधार में
पतवार यही है।।
भजो श्याम भजों श्याम
भजों श्याम भजों श्याम
सार यही है
दुनिया की मजधार में
पतवार यही है।।
श्याम मैं हारो जी हारो लिरिक्स : Shyam Main Haro Ji Haro Lyrics

श्याम मैं हारो जी हारो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो
म्हारा पग डगमग डगमग है
थे ही श्याम संभालो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो।।
कठिन समय में अपने ने ही
जावे श्याम पुकारो
थासा कौन सगा है म्हारा
ई दुनिया में म्हारो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो।।
बड़ा बुढ़ा था कह गया
झोली ना सबके आगे पसारो
थारे सु मिल जासी माने
एक आसरो थारो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो
श्याम मैं हार्यो जी हार्यो।।
तुरता फुर्ती काम बना दो
ज्यादा ना सोचो विचारो
थारे नाम की लाज रखो
थे हारे को सहारो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो
श्याम मैं हार्यो जी हार्यो।।
‘कमल’ कवे लीले चढ़ आजा
खाटू को सिरदारो
ऐसी मोरछड़ी थे घुमाओ
संकट भागे सारो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो
श्याम मैं हार्यो जी हार्यो।।
श्याम मै हारो जी हारो
श्याम मै हार्यो जी हार्यो
म्हारा पग डगमग डगमग है
थे ही श्याम संभालो
श्याम मैं हार्यो जी हार्यो।।
भोला भगत म्हे थारा तू ही तो निभावेगो : Bhola Bhagat Mhe Thara Lyrics

भोला भगत म्हे थारा
तू ही तो निभावेगो
मिंच ले आँख्यां पण तू
भुला कोणी पावेगो।।
थारे और म्हारे में
नहीं है फासलो कोई
सायों है तू म्हारो
म्हारो तो हौसलो तू ही
दिल में तू क़ैद म्हारे
निकल कोणी पावेगो
मिंच ले आँख्यां पण तू
भुला कोणी पावेगो।।
झोली ना भरैगो तो
मैं आँखड़ली ना बहाऊंगा
इतनो ना गयो गुजरीयो
बदल जो दर से जाऊंगा
नकटो हूँ आदत थारी
कइयां छोड़ावेगो
मिंच ले आँख्यां पण तू
भुला कोणी पावेगो।।
ताली दे दे हांसे
अठे सब म्हारे ऊपर श्याम
इब हांसे तो हांसे
अठे कुण आसी म्हारे काम
कालजे ‘कपिल’ ने बाबा
तु ही तो लगावेगो
मिंच ले आँख्यां पण तू
भुला कोणी पावेगो।।
भोला भगत म्हे थारा
तू ही तो निभावेगो
मिंच ले आँख्यां पण तू
भुला कोणी पावेगो।।
दुनिया बिगाड़े बनतो काम : Duniya Bigade Banto Kaam Bigdi Banave Baba Shyam

दुनिया बिगाड़े बनतो काम
बिगड़ी बनावे बाबो श्याम
अरे बाबो श्याम
म्हारो बाबो श्याम।।
क्यों दुनिया में तू रोवे है
क्यों दुनिया में तू रोवे है
बची लाज तू क्यों खोवे है
बची लाज तू क्यों खोवे है
लाज बचानियों जी को नाम
बिगड़ी बनावे बाबो श्याम।।
घणो मोकलो देवे है
घणो मोकलो देवे है
कदे ना ओटो लेवे है
कदे ना ओटो लेवे है
मिनख यो कोनी है भगवान
बिगड़ी बनावे बाबो श्याम।।
श्याम ही जीवन श्याम ही प्राण
श्याम ही जीवन श्याम ही प्राण
‘कपिल’ की या ही एक पहचान
‘कपिल’ की या ही एक पहचान
बोलो भाई जय श्री श्याम
बिगड़ी बनावे बाबो श्याम।।
दुनिया बिगाड़े बनतो काम
बिगड़ी बनावे बाबो श्याम
अरे बाबो श्याम
म्हारो बाबो श्याम।।
मेरे साथ मेरा बाबा खड़ा है : Mere Sath Mera Baba Khada Hai

मैं इंसान छोटा हूँ
भरोसा बड़ा है
मेरे साथ मेरा
बाबा खड़ा है।।
दुनिया में जीतो तो
इनाम है मिलता
मगर टूटे हारों को
श्याम है मिलता
यहाँ हारने पर
मुनाफा बड़ा है
मेरे साथ मेंरा
बाबा खड़ा है।।
करले सितम चाहे
दुनिया ये सारी
बाबा की लाठी में
जोर है भारी
खातिर मेरे बाबा
सबसे लड़ा है
मेरे साथ मेंरा
बाबा खड़ा है।।
मैं इंसान छोटा हूँ
भरोसा बड़ा है
मेरे साथ मेरा
बाबा खड़ा है।।
Comments
Post a Comment