संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 4

तुम राजा हो जग के श्याम हम प्रजा तेरी : Tum Raja Ho Jag Ke Shyam Hum Praja Teri Lyrics

Video thumbnail


तुम राजा हो जग के श्याम
हम प्रजा तेरी
आनंद है सुबहो शाम
ये कृपा तेरी।।

इंसानों में ओ बाबा
इंसानियत ना पाई
दौलत के दिखावे में
दिल की गरीबी छाई
दुखड़ो से भरी आँखें
पोंछीं है तुमने मेरी
तुम राजा हों जग के श्याम
हम प्रजा तेरी
आनंद है सुबहो शाम
ये कृपा तेरी।।

इंतज़ार है सभी को
कहलाऊ बेसहारा
टूटेगा कब दुखों से
ख़ुशियों का श्याम तारा
टूटेगा कैसे तारा
जिसमे चमक हो तेरी
तुम राजा हों जग के श्याम
हम प्रजा तेरी
आनंद है सुबहो शाम
ये कृपा तेरी।।

नज़रो में ना गिरूँ मैं
इतना सम्भाले रखना
परखेगी दुनिया बाबा
तुम ना कभी परखना
जी लेंगे ‘कपिल’ वैसे
जिसमे रजा हो तेरी
तुम राजा हों जग के श्याम
हम प्रजा तेरी
आनंद है सुबहो शाम
ये कृपा तेरी।।

तुम राजा हो जग के श्याम
हम प्रजा तेरी
आनंद है सुबहो शाम
ये कृपा तेरी।।


महफिल नहीं है बावरे कीर्तन है बाबा श्याम का : Mehfil Nahi Hai Bawre Lyrics

Video thumbnail


महफिल नहीं है बावरे
कीर्तन है बाबा श्याम का
बनके दीवाना देख ले
तू भी प्रभु के नाम का।।

कीर्तन करो तो ऐसे
सुधबुध ही भूल जाओ
भक्ति का है ये सागर
बस इसमे डूब जाओ
आँखों में हो नजारा
बस तेरे खाटू धाम का
मेहफिल नही है बावरे
कीर्तन है बाबा श्याम का।।

कीर्तन का भाव ही तो
प्रभु से मिलन कराता
भीगी हुई आखों से
अक्सर ये नज़र आता
भजले जरा तू भाव से
ये रस्ता आठों याम का
मेहफिल नही है बावरे
कीर्तन है बाबा श्याम का।।

बाधाए है मिटाता
करते है जो भी कीर्तन
परछाई बनके बाबा
रहता है श्याम के संग
कीर्तन बिना ये जीवन
नहीं है किसी भी काम का
मेहफिल नही है बावरे
कीर्तन है बाबा श्याम का।।

महफिल नहीं है बावरे
कीर्तन है बाबा श्याम का
बनके दीवाना देख ले
तू भी प्रभु के नाम का।।

श्याम तुम्हारा प्यार मिला है और भला क्या मांगू लिरिक्स : Shyam Tumhara Pyar Mila Hai Aur Bhala Kya Mangu Lyrics

Video thumbnail


श्याम तुम्हारा प्यार मिला है
और भला क्या मांगू
ये प्यारा दरबार मिला है
और भला क्या मांगू।।

मुझसे ये दरबार ना छूटे
बस ये मेरी विनती है
दुनिया रूठे तू ना रूठे
बस ये मेरी विनती है
स्वर्ग सा ये
संसार मिला है
और भला क्या मांगू।।

तेरी सेवा करने का ही
मन में भाव हमेशा हो
तुमसे कभी भी दूर ना जाऊं
ये ठहराव हमेशा हो
तेरे जैसा यार मिला है
और भला क्या मांगू।।

तेरे होते फिक्र नहीं है
बेफिक्र मैं रहता हूं
बाबा को अपना सौंप दे सबकुछ
मैं तो सबसे कहता हूं
मुझको तेरा दीदार मिला है
और भला क्या मांगू।।

श्याम तुम्हारा प्यार मिला है
और भला क्या मांगू
ये प्यारा दरबार मिला है
और भला क्या मांगू।।

ये भीड़ नहीं बाबा कुछ लेने आयी है : Ye Bheed Nahi Baba Kuch Lene Aayi Hai Lyrics

Video thumbnail


ये भीड़ नहीं बाबा
कुछ लेने आयी है
तेरी नजर रहे हम पर
यही कहने आयी है।।

हम दीनों को बाबा
बस आस यही रहती
मन्जर चाहे जैसा हो
पर डूबे ना ये कश्ती
छोटी-छोटी बाते
बतलाने आयी है
तेरी नजर रहे हम पर
यही कहने आयी है।।

जो तुझको ठीक लगे
वो मिल ही जाता है
तेरी मर्जी को ये दास
दिल से अपनाता है
बस यू ही निभती रहे
जो निभती आयी है
तेरी नजर रहे हम पर
यही कहने आयी है।।

एहसान बहुत तेरे
कैसे मै शुकर करू
ये कर्ज की काया है
इसपे ना फक्र करू
पंछी तेरी चौखट पे
यही अरज लगाई है
तेरी नजर रहे हम पर
यही कहने आयी है।।

ये भीड़ नहीं बाबा
कुछ लेने आयी है
तेरी नजर रहे हम पर
यही कहने आयी है।।

श्याम के दर पे जाकर के ग्यारस अर्जी लगा करके लिरिक्स : Shyam Ke Dar Pe Ja Kar Ke Lyrics

Video thumbnail


श्याम के दर पे जाकर के
ग्यारस अर्जी लगा करके
मैंने जो मांगा मिल गया
किस्मत का ताला खुल गया।।

बारह महीने मौज उड़ाता हूँ
श्याम धणी का दिया ही खाता हूँ
इनसे बड़ा ना कोई है दातार
सारे जग को यही बताता हूँ
यही साथी है यही माझी है
जो इनका प्रेमी बन गया
किस्मत का ताला खुल गया
श्याम के दर पर जा करके
ग्यारस अर्जी लगा करके।।

हरपल मुझको अब ऐसा लगता
उंगली पकड़ ये संग मेरे चलता
इनकी दया का हाथ जो सर पर है
तूफानों से मैं हूँ नहीं डरता
ये साथ है विश्वास है
मुझे श्याम सहारा मिल गया
किस्मत का ताला खुल गया
श्याम के दर पर जा करके
ग्यारस अर्जी लगा करके।।

दो दिन की तेरी जिंदगानी है
यह दुनिया तो आनी जानी है
‘नमन’ करो तुम श्याम के चरणों में
इनसे बड़ा ना कोई दानी है
ये जान लो ये मान लो
जो सांवरिये का हो गया
किस्मत का ताला खुल गया
श्याम के दर पर जा करके
ग्यारस अर्जी लगा करके।।

श्याम के दर पे जाकर के
ग्यारस अर्जी लगा करके
मैंने जो मांगा मिल गया
किस्मत का ताला खुल गया।।


निभाया है निभाएगा भरोसा मेरा बाबा लिरिक्स : Nibhaya Hai Nibhayega Bharosa Mera Baba Lyrics

Video thumbnail


निभाया है निभाएगा
भरोसा मेरा बाबा
खाटू वाला वो लीले वाला
मेरा रखवाला वो खाटू वाला।।

आई मुसीबत पास कभी तो
दूर ही मुझसे वो रुक गई
पास खड़ा था मेरा कन्हैया
सदके में उसके वो झुक गई
वो गबराई वो चकराई
जब देखा मुरली वाला
खाटू वाला वो लीले वाला
मेरा रखवाला वो खाटू वाला।।

ना मोहताज है जग वालों के
और ना हाथ ये फैलाए
मांगा कभी जो एक श्याम से
सुख दामन में हजार दिए
लालन करता पालन करता
वहीं है पालन हारा
खाटू वाला वो लीले वाला
मेरा रखवाला वो खाटू वाला।।

जो है पिता ‘निर्मल’ सांवरिया
हाथ है उसका तेरे सर
फिर किस बात की होगी चिंता
होगा फिर किस बात का डर
कोई क्या बिगाड़े जब वो संभाले
मेरा श्याम है निराला
खाटू वाला वो लीले वाला
मेरा रखवाला वो खाटू वाला।।

निभाया है निभाएगा
भरोसा मेरा बाबा
खाटू वाला वो लीले वाला
मेरा रखवाला वो खाटू वाला।।


तेरी दया से चलता गुजारा बाबा हमारा : Teri Daya Se Chalta Gujara Baba Hamara

Video thumbnail


तेरी दया से
चलता गुजारा बाबा हमारा
विपदा में तू ही
बना है सहारा बाबा हमारा।।

सोते या उठते मुख से हमारे
तेरा नाम निकले
बदले तो बदले चाहे जमाना
पर तू ना बदले
भंवर से हमेशा
कश्ती को बाबा तूने निकाला
तेरी दया सें।।

हमने किया है खुद को दयालु
तेरे हवाले
चिंता करे क्यों तूफां में नैया
तू ही सम्भाले
भटके को देता ओ लीले वाले
तू ही किनारा
तेरी दया सें।।

यही है तमन्ना चौखट से तेरी
कभी ना जुदा हो
करुणा के सागर दीनों पे यूँ ही
करुणा सदा हो
‘हर्ष’ मिले बस हर इक जनम में
दर ये तुम्हारा
तेरी दया सें।।

तेरी दया से
चलता गुजारा बाबा हमारा
विपदा में तू ही
बना है सहारा बाबा हमारा।।

दरबार मेरे श्याम का सबको बुला रहा : Darbar Mere Shyam Ka Sabko Bula Raha Lyrics

Video thumbnail


दरबार मेरे श्याम का
सबको बुला रहा
किस्मत में जिनके श्याम है
बस वो ही आ रहा
दरबार मेरें श्याम का
सबको बुला रहा।।

बैठा है मेरा साँवरा
भंडार खोलकर
गिनकर नहीं ये दे रहा
और ना ही तौलकर
जिसमें है जितनी भावना
उतना वो पा रहा
दरबार मेरें श्याम का
सबको बुला रहा।।

जिसने भी सच्चे भाव से
इनको रिझा लिया
चरणों में मेरें श्याम के
सर को झुका लिया
नजदीक ‘पुष्प’ श्याम के
आता वो जा रहा
दरबार मेरें श्याम का
सबको बुला रहा।।

खाटू में बैठ साँवरा
सबपे रखे नज़र
खुशियों की अपने दास को
देता सदा ख़बर
किरपा से श्याम की ‘किशन’
सब कुछ है पा रहा
दरबार मेरें श्याम का
सबको बुला रहा।।

दरबार मेरे श्याम का
सबको बुला रहा
किस्मत में जिनके श्याम है
बस वो ही आ रहा
दरबार मेरें श्याम का
सबको बुला रहा।।

मेरी तकदीर में मेरे बाबा बात ऐसी तू एक लिख देना

Video thumbnail


मेरी तकदीर में मेरे बाबा
बात ऐसी तू एक लिख देना
गाऊं मैं आपके भजन जब तक
मुझको इतनी ही जिंदगी देना।।

तेरे भजनों से ही जुड़ा तुझसे
गहरा भावों का वो समंदर है
पार हो जाता जो भी सुन लेता
डूबता जो भी इसके अंदर है
डूबता जो भी इसके अंदर है
तेरी किरपा के चर्चे दुनिया में
सबको बतलाऊं वो हुनर देना
गाऊं मैं आपके भजन जब तक
मुझको इतनी ही जिंदगी देना।।

तेरी दहलीज पर सुकूं जितना
इस जमाने में मिल नहीं सकता
कोई लेके चिराग भी ढूंढे
ऐसा दरबार मिल नहीं सकता
ऐसा दरबार मिल नहीं सकता
तेरी चौखट पे जो चढ़ाऊं मैं
मेरी आंखों में अश्क वो देना
गाऊं मैं आपके भजन जब तक
मुझको इतनी ही जिंदगी देना।।

मेरे जब पल हो आखरी बाबा
तेरा खाटू मिले तमन्ना है
सांस टूटे तेरे ही भजनों से
तेरी मिट्टी में मुझको मिलना है
तेरी मिट्टी में मुझको मिलना है
‘स्नेह’ की स्याही लेखनी में हो
तेरे भजनों की वो कलम देना
गाऊं मैं आपके भजन जब तक
मुझको इतनी ही जिंदगी देना।।

मेरी तकदीर में मेरे बाबा
बात ऐसी तू एक लिख देना
गाऊं मैं आपके भजन जब तक
मुझको इतनी ही जिंदगी देना।।


प्रभु मुझको मेरा वो बचपन लौटा दो : Prabhu Mujhko Mera Wo Bachpan Lauta Do

Video thumbnail


प्रभु मुझको मेरा
वो बचपन लौटा दो
ना छल ना कपट हो
मेरी जिंदगी में
प्रभु फिर से निर्मल
मेरा मन बना दो
प्रभु मुझ को मेरा
वो बचपन लौटा दो।।

नैना निश्छल मेरे
मन में हो भोलापन
तोतली हो जुबां
गाऊं जब भी भजन
वही मीठी बातों से
तुझको रिझाऊं
मेरे लाड में तुम भी
सब कुछ लुटा दो
प्रभु मुझ को मेरा
वो बचपन लौटा दो।।

सोचता हूँ प्रभु
क्यों बड़ा हो गया
क्या मिला है मुझे
क्या मेरा खो गया
अगर अब गिरूँ जो
उठाता ना कोई
वो गिर गिर के उठना
संभलना सिखा दो
प्रभु मुझ को मेरा
वो बचपन लौटा दो।।

सबने चाहा यही
की मैं लायक बनूं
बोझ परिवार का
कांधो पर मैं धरूँ
बस एक तुमने चाहा के
बालक रहूं मैं
ये मुरझाए पंकज को
फिर से खिला दो
प्रभु मुझ को मेरा
वो बचपन लौटा दो।।

प्रभु मुझको मेरा
वो बचपन लौटा दो
ना छल ना कपट हो
मेरी जिंदगी में
प्रभु फिर से निर्मल
मेरा मन बना दो
प्रभु मुझ को मेरा
वो बचपन लौटा दो।।


Comments

Popular Lyrics / Posts

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ

जिस भजन में राम का नाम ना हो jis bhajan me ram ka naam na ho us bhajan ko gana na chahiye