संजय मित्तल भजन लिरिक्स लिखित : Sanjay Mittal Bhajan Lyrics 2
भाव के दो आँसू तू चढ़ा के देख ले : Bhav Ke Do Aansu Tu Chadha Ke Dekh Le

भाव के दो आँसू
तू चढ़ा के देख ले
सुनसी सुनसी सांवरो
सुना के देख ले।।
मायत को भी मायत है
यो सेठ सांवरो
मायत के जो बस में ना
वो इनसे मांग लो
पल्लो अपनो सामने
बिछा के देख ले
सुनसी सुनसी सांवरो
सुना के देख ले।।
एक तो बता दो
जिने बाबो नाट्यो है
सांवरो तो सबने ही
खूब बांटो है
तू भी माथा द्वार पे
टिका के देख ले
सुनसी सुनसी सांवरो
सुना के देख ले।।
सांवरे के राज में
तू मौज उड़ा
श्याम पे ‘कमल’
विश्वास बढ़ा
सांवरे ने डोर तू
थमा के देख ले
सुनसी सुनसी सांवरो
सुना के देख ले।।
भाव के दो आँसू
तू चढ़ा के देख ले
सुनसी सुनसी सांवरो
सुना के देख ले।।
खाटू वाला मेरा बाबा श्याम : Khatu Wala Mera Baba Shyam

कोई तुमको बिसराए
तू क्यों घबराए
ये पग-पग साथ निभाए
खाटू वाला मेरा बाबा श्याम
खाटु वाला मेरा बाबा श्याम।।
हारे का सहारा मेरा श्याम
कश्ती का है किनारा मेरा श्याम
दुखड़ों में आए यही मेरे काम
कोई तकलीफ सताए
तो क्यों घबराए
ये पल में आन मिटाए
खाटु वाला मेरा बाबा श्याम
खाटु वाला मेरा बाबा श्याम।।
‘हर्ष’ शरण में तू आजा एक बार
भर देगा तेरा ये भंडार
सांवरा दयालु बड़ा ही दातार
कोई तुमको ठुकराए
तू क्यों घबराए
ये तुझको गले से लगाए
खाटु वाला मेरा बाबा श्याम
खाटु वाला मेरा बाबा श्याम।।
कोई तुमको बिसराए
तू क्यों घबराए
ये पग-पग साथ निभाए
खाटू वाला मेरा बाबा श्याम
खाटु वाला मेरा बाबा श्याम।।
श्याम तुम्हें हम वो कहते है : Shyam Tumhe Hum Woh Kehte Hain

श्याम तुम्हें हम वो कहते है
किसी से ना जो कहते है
दर पे बाहर आते आंसू
ऐसे नहीं बहते है।।
तुझ पे है विश्वास तभी तो
तुझको दर्द दिखाते है
और नहीं तो दुनिया वाले
दर्द पे नमक लगाते है
आस पे तेरी ओ सांवरिया
हंस हंस के हम सहते है
श्याम तुम्हे हम वो कहते हैं
किसी से ना जो कहते है।।
हम तो नादां तुम हो भगवन
जैसे है स्वीकार करो
रुख नजरों का ना भी टिकाना
पर हम पर एक बार करो
खेवनहारा बन जाए तू
सोच यही खेते है
श्याम तुम्हे हम वो कहते हैं
किसी से ना जो कहते है।।
और नहीं लो श्याम परीक्षा
प्यास दर्श की बुझ जाए
तू मंजिल हो वो रस्ता बस
‘निर्मल’ को अब मिल जाए
गांव दुखों का घर उम्मीदें
उसमें ही हम रहते है
श्याम तुम्हे हम वो कहते हैं
किसी से ना जो कहते है।।
श्याम तुम्हें हम वो कहते है
किसी से ना जो कहते है
दर पे बाहर आते आंसू
ऐसे नहीं बहते है।।
फरियाद मेरी भगवन सुनते ही चले आना : Fariyad Meri Bhagwan Sunte Hi Chale Aana Lyrics

फरियाद मेरी भगवन
सुनते ही चले आना
देरी से आने का
मत ढूंढना बहाना
फरीयाद मेरी भगवन
सुनते ही चले आना।।
सुन ये मेरी गलती है
तुमको ना याद किया
सारा जीवन मैंने
यूँ ही बर्बाद किया
आगे क्या करना है
प्रभु आकर समझाना
फरीयाद मेरी भगवन
सुनते ही चले आना।।
कईयों की परीक्षा ली
पर मेरी ना लेना
मैं सबसे पापी हूँ
ये जग को बता देना
जो चाहे सजा देना
पर मुझको अपनाना
फरीयाद मेरी भगवन
सुनते ही चले आना।।
ये मेरी तमन्ना है
सीने से लगा लेना
इस जग ने ठुकराया
पर तुम ना ठुकराना
तेरे चरणों में स्वामी
थोड़ी सी जगह देना
फरीयाद मेरी भगवन
सुनते ही चले आना।।
फरियाद मेरी भगवन
सुनते ही चले आना
देरी से आने का
मत ढूंढना बहाना
फरीयाद मेरी भगवन
सुनते ही चले आना।।
मैं गर्व से कहता हूँ मेरा श्याम सालोना है : Main Garv Se Kehta Hun Mera Shyam Salona Hai

मैं गर्व से कहता हूँ
मेरा श्याम सालोना है
इनके ही लिए दिल में
भावों को सजोना है
मैं गर्व से कहता हूं
मेरा श्याम सालोना है।।
भावों का भूखा है
कुछ और ना भाता है
प्रेमी के आंसू से
ये प्यास बुझाता है
नखरे इसके न्यारे
बड़ा नाजुक छोना है
मैं गर्व से कहता हूं
मेरा श्याम सालोना है।।
जब श्याम हसाता है
मैं खुल के हस पाता
भावो में रुलाता है
रोने का मजा आता
मेरा दिल इस दिलबर के
हाथो का खिलौना है
मैं गर्व से कहता हूं
मेरा श्याम सालोना है।।
इसको खुश रखने की
मैं कोशिश करता हूं
ये रूठ ना जाए कही
इस बात से डरता हूं
‘बिन्नु’ ये ध्यान रहे
इनको नहीं खोना है
मैं गर्व से कहता हूं
मेरा श्याम सालोना है।।
मैं गर्व से कहता हूँ
मेरा श्याम सालोना है
इनके ही लिए दिल में
भावों को सजोना है
मैं गर्व से कहता हूं
मेरा श्याम सालोना है।।
जब भी हारेगा वादा कर श्याम पुकारेगा : Jab Bhi Harega Wada Kar Shyam Pukarega

जब भी हारेगा
वादा कर श्याम पुकारेगा
मेरा ये खाटू वाला
ये लीले घोड़े वाला
तुझे संभालेगा।।
बुरे दौर में कोई ना आता काम
काम तेरे बस आएगा ये श्याम
इस चौखट पर बने है उनके काम
दुनिया कहती थी जिनको नाकाम
अपने हाथों से तेरी
अपने हाथों से तेरी
बिगड़ी बना देगा
जब भी हारेंगा
वादा कर श्याम पुकारेगा।।
ध्यान रहे है बहुत बड़े महाराज
पर अपने भक्तों के फिर भी दास
दो आंसू जो देख ले भक्तों के
फ़ौरन दौड़े जाते है ये पास
तू जैसा भी है तुझको
तू जैसा भी है तुझको
सदा निभाएगा
जब भी हारेंगा
वादा कर श्याम पुकारेगा।।
कोई ना चांदी का चम्मच लेकर
यहाँ पे प्रेमी जन्मा है प्यारे
श्याम ने बदला वक्त है हम सबका
कमल है होवे सबके वारे न्यारे
तेरी हर हार को मेरा
तेरी हर हार को मेरा
श्याम हराएगा
जब भी हारेंगा
वादा कर श्याम पुकारेगा।।
जब भी हारेगा
वादा कर श्याम पुकारेगा
मेरा ये खाटू वाला
ये लीले घोड़े वाला
तुझे संभालेगा।।
तुम्हारी रजा में ना राजी रहा मैं : Tumhari Raza Me Na Raazi Raha Main

तुम्हारी रजा में ना राजी रहा मैं
शायद इसी की सजा मिल रही है
मेरे मन जो आया वो करता रहा मैं
शायद इसी की सजा मिल रही है।।
सोचा था तुमने भला मेरी खातिर
मगर मैं ना समझा ऐसा हूँ काफिर
दुनिया की मोजों में उलझा रहा मैं
शायद इसी की सजा मिल रही है।।
दिए थे प्रभु तुमने हमको इशारे
मगर आँख पे थे परदे हमारे
पर्दो की परतों में उलझा रहा मैं
शायद इसी की सजा मिल रही है।।
किया ‘स्नेह’ तुमने समझ मैं ना पाया
देर हो चुकी थी तब ही समझ में है आया
लुटाता रहा तू उड़ाता रहा मैं
शायद इसी की सजा मिल रही है।।
तुम्हारी रजा में ना राजी रहा मैं
शायद इसी की सजा मिल रही है
मेरे मन जो आया वो करता रहा मैं
शायद इसी की सजा मिल रही है।।
जीते है हम शान से श्याम धनी के नाम से : Jeete Hai Hum Shan Se Shyam Dhani Ke Naam Se

श्याम राज में जीते है हम
मौज में सीना तान के
जीते है हम शान से
श्याम धनी के नाम से।।
कितने एहसान गिनाऊं
खुद पे श्री श्याम के
सुख-दुःख में रहता है वो
हाथों को थाम के
वक्त कभी मुश्किल भी आए
कट जाता आराम से
जीते हैं हम शान से
श्याम धनी के नाम से।।
हम तो है श्याम नाम दीवाने
मतलब की दुनिया से अनजाने
सच्चा धन बस खाटू वाला है
हम तो बस लगे हैं उसको पाने
श्याम की राहों में पड़ते
हम डरते नहीं अंजाम से
जीते हैं हम शान से
श्याम धनी के नाम से।।
दुनिया वालों के आगे
हाथ नहीं फैलाते हम
खर्च करे दुगना होता
ऐसी पूंजी कमाते हम
शीश झुकाते है ‘गोलू’
हम केवल खाटू धाम में
जीते हैं हम शान से
श्याम धनी के नाम से।।
श्याम राज में जीते है हम
मौज में सीना तान के
जीते है हम शान से
श्याम धनी के नाम से।।
।। बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय ।।
ये कुछ भी ना होने देगा मुझे : Ye Kuch Bhi Na Hone Dega Mujhe

ये कुछ भी ना होने देगा मुझे
ये आया था आएगा
निभाने मुझे
ये कुछ भी ना होने देगा मुझें।।
मुसीबत तो आनी है
आकर रहेगी
मुझको मिटाने का
वहम वो रखेगी
खरोच ना आएगी
एक भी मुझे
ये कुछ भी ना होने देगा मुझें।।
भरोसा किया मैंने
बूंद के बराबर
मुझ पर लुटाया
खुशियों का सागर
कभी छोड़ता ना
अकेला मुझे
ये कुछ भी ना होने देगा मुझें।।
चिंता नहीं है
ना कोई फिकर है
जब से ‘कपिल’ पर
बाबा की नजर है
हंसता है बाबा
हंसा कर मुझे
ये कुछ भी ना होने देगा मुझें।।
ये कुछ भी ना होने देगा मुझे
ये आया था आएगा
निभाने मुझे
ये कुछ भी ना होने देगा मुझें।।
दुनिया में गर कहीं हारों की कदर है : Duniya Me Gar Kahin Haaro Ki Kadar Hai

दुनिया में गर कहीं
हारों की कदर है
सांवरे का दर है वो
सांवरे का दर है।।
जीतते के साथी
है दुनिया वाले
अच्छे समय में किसी को
कोई भी निभा ले
गिरते को केवल
श्याम ही संभाले
किस्मत का लेखा बदले
जहां में किधर है
सांवरे का दर है वो
सांवरे का दर है।।
लाखों में हारे को
पहचान लेता
किसी ना किसी तरह दर
बुला ही ये लेता
बिन बोले बिगड़ी
बना ही ये देता
प्रेम बिना स्वार्थ के
मिलता किधर है
सांवरे का दर है वो
सांवरे का दर है।।
हार गया है तो
खुशियां मना तू
आज से अभी से
श्याम का हुआ तू
‘कमल’ श्याम जो कर सकता
ना जानता तू
हारे हुए को मिलता
सहारा किधर है
सांवरे का दर है वो
सांवरे का दर है।।
दुनिया में गर कहीं
हारों की कदर है
सांवरे का दर है वो
सांवरे का दर है।।
Comments
Post a Comment