रुमझुम बरसे बादरवा / रतन

गाना : रुम झुम बरसे बादरवा
चित्रपट : रतन
संगीतकार : नौशाद अली
गीतकार : डी एन मधोक
गायक : अमीरबाई


रुम झुम बरसे बादरवा, मस्त हवाएं आई
पिया घर आजा आजा, पिया घर आजा

हो रुम झुम बरसे बादरवा, मस्त हवाएं आई
पिया घर आजा आजा, पिया घर आजा

काले काले बादल घिर घिर आ गये आ गये
ऐसे में तुम जाके जुलमवा ढा गये, ढा गये
सावन कैसे बीते रे
मैं कहाँ तुम कहाँ, हो मोरे राजा आजा
हो मोरे राजा
रुम झुम बरसे बादरवा ...

मुझ बिरहन के हाल पे बादल रोते हैं, रोते हैं
बालम हमरे आँख मूँद कर सोते हैं, सोते हैं
हमको नींद न आये रे
याद सताये तोरी, मुख दिखलाजा आजा
मुख दिखलाजा
रुम झुम बरसे बादरवा ...

का करूँ ऐसों से उल्फ़त हो गई, हो गई
उनके मस्त अलस्त नैन में खो गई, खो गई
प्यासे दोनों नैननवा
प्यासा जोबन मोरा, मोरी कसम आजा आजा
मोरी कसम आजा

हो रुम झुम बरसे बादरवा, मस्त हवाएं आई
पिया घर आजा आजा, पिया घर आजा

Comments

Popular Lyrics / Posts

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ

जिस भजन में राम का नाम ना हो jis bhajan me ram ka naam na ho us bhajan ko gana na chahiye