चंचल बड़ा मेरे मन - Chanchal Bada Mere Mann

Movie/Album: मनोकामना (1980)
Music By: बप्पी लाहिड़ी
Lyrics By: इंदीवर
Performed By: आरती मुखर्जी

चंचल बड़ा मेरे मन का हिरन
डोले है बन-बन जैसे पवन
मोरनी सहेली नहीं मैं अकेली
ओ मोरनी सहेली नहीं मैं अकेली
मैना मेरी छोटी बहना
चंचल बड़ा मेरे मन...

धरती ने जूड़ा बाँधा है
या ऊँचे पर्वत की चोटी
माँग निकाली नदी ने
शोर बड़ा खुद है छोटी
तन की है काली मीठे वचन
कोयल है अपनी धुन में मगन
चंचल बड़ा मेरे मन...

इंद्रधनुष जैसा प्यारा
अंबर में देखो है सपना
नटखट है जल की तरंगे
सीखा है दिल ने मचलना
बादल से छनकर आई किरन
फूलों के संग मेरे नाचे नयन
चंचल बड़ा मेरे मन...

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur