मेरा मुल्क मेरा देश - Mera Mulk Mera Desh (Aditya, Kumar, Kavita, Diljale)

Movie/Album: दिलजले (1996)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: आदित्य नारायण, कुमार सानू, कविता कृष्णामूर्ति

कुमार सानू, आदित्य नारायण

मेरा मुल्क, मेरा देश, मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
इसके वास्ते निसार है मेरा तन, मेरा मन
ऐ वतन, ऐ वतन, ऐ वतन
जानेमन जानेमन जानेमन
मेरा मुल्क मेरा देश...

इसकी मिट्टी से बने, तेरे मेरे ये बदन
इसकी धरती तेरे-मेरे वास्ते गगन
इसने ही सिखाया हमको जीने का चलन
इसके वास्ते निसार है...

अपने इस चमन को स्वर्ग हम बनायेंगे
कोना-कोना अपने देश का सजायेंगे
जश्न होगा ज़िन्दगी का होंगे सब मगन
इसके वास्ते निसार है...

कविता कृष्णामूर्ति

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन
इसके वास्ते निसार है मेरा तन, मेरा मन
ऐ वतन ऐ वतन ऐ वतन
जानेमन जानेमन जानेमन

कल के सारे वादे आज टूटने लगे
हाथ में जो हाथ थे, वो छूटने लगे
काश लौट आये पहले जैसा अपनापन
ऐ वतन...

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur