प्यार चाहिए मुझे जीने - Pyar Chahiye Mujhe Jeene

Movie/Album: मनोकामना (1980)
Music By: बप्पी लाहिड़ी
Lyrics By: इंदीवर
Performed By: बप्पी लाहिड़ी

प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए
तुम्हारा प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए
मुझको हर घड़ी दीदार चाहिए
तुम्हारा प्यार चाहिए...

रूप रंग पर मरता आया, सदियों से ये ज़माना
मैं मन की सुंदरता देखूँ, प्यार का मैं दीवाना
तुम्हारा प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए
तूफ़ाँ मे बाहों की पतवार चाहिए
तुम्हारा प्यार चाहिए...

मेरे सिवा तुम और किसी को दिल में न आने दोगी
फूलों की तो बात ही क्या है, काँटों पे साथ चलोगी
तुम्हारा प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए
दिन रात वफ़ा का इकरार चाहिए
तुम्हारा प्यार चाहिए...

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur