थोड़ी सी ज़मीं थोड़ा आसमां - Thodi Si Zameen Thoda Aasmaan

Movie/Album: सितारा (1980)
Music By: राहुल देव बरमन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर, भूपेंद्र सिंह

थोड़ी सी ज़मीं थोड़ा आसमां
तिनकों का बस एक आशियाँ
थोड़ी सी ज़मीं...

माँगा है जो तुमसे वो ज़्यादा तो नहीं है
देने को तो जाँ दे दें, वादा तो नहीं है
कोई तेरे वादों पे जीता है कहाँ
तिनकों का बस एक...

मेरे घर के आँगन में छोटा सा झूला हो
सोंधी-सोंधी मिट्टी होगी, लिपा हुआ चूल्हा हो
थोड़ी-थोड़ी आग होगी, थोड़ा सा धुआँ
तिनकों का बस एक...

रात कट जाएगी तो कैसे दिन बिताएँगे
बाजरे के खेतों में कौए उड़ायेंगे
बाजरे के सिट्टों जैसे बेटे हो जवां
तिनकों का बस एक...

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur