ये क्या हुआ मुझको - Ye Kya Hua Mujhko (Aarti Mukherjee, Manokaamnaa)

Movie/Album: मनोकामना (1980)
Music By: बप्पी लाहिड़ी
Lyrics By: इंदीवर
Performed By: आरती मुखर्जी

ये क्या हुआ मुझको लगे दुनिया नई-नई
सब कुछ बदल गया या मैं ही बदल गई
ये क्या हुआ मुझको...
ये क्या हुआ, ये क्या हुआ

आज पवन जब मुझे छुए तो
काँप के तनमन रह जाए
आज तो मेरी साँसों से मुझको
चंदन की खुशबू आए
नैना से भी नज़र चुराऊँ
नैना इतने शरमाये
ये क्या हुआ मुझको...

नाचते मोर भी पूछ रहे हैं
कौन मिला तुझे राहों में
सारी दुनिया मुझी को देखे
अचरज सबकी निगाहों में
अम्बर ने ज्यूँ उठा लिया हो
धरती को बाहों में
ये क्या हुआ मुझको...

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur