श्री बालकृष्ण जी की आरती / आरती

आरती बालकृष्ण की कीजै।
अपनों जनम सुफल करि लीजै।
श्रीयशुदा को परम दुलारौ।
बाबा की अखियन कौ तारो।।

गोपिन के प्राणन को प्यारौ।
इन पै प्राण निछावरी कीजै।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

बलदाऊ कौ छोटो भैया।
कनुआँ कहि कहि बोलत मैया।
परम मुदित मन लेत वलैया।
यह छबि नयननि में भरि लीजै।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

श्री राधावर सुघर कन्हैया।
ब्रजजन कौ नवनीत खवैया।
देखत ही मन नयन चुरैया।
अपनौ सरबस इनकूं दीजे।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

तोतरि बोलनि मधुर सुहावै।
सखन मधुर खेलत सुख पावै।
सोई सुकृति जो इनकूं ध्यावै।
अब इनकूं अपनों करि लीजै।
आरती बालकृष्ण की कीजै।।

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur