हम आज सभी मिलकर, तेरी रात जगायेंगे। हिंदी लिरिक्स

हम आज सभी मिलकर, तेरी रात जगायेंगे।
ओ महावीर सुनलो, तेरी महिमा गायेंगे।
तुझसे मिलने को भला, कोई रोकेगा कैसे
कदमों से लिपट जाएं, वृक्ष की लता जैसे
सपनों में मिले थे तुम, अब सामने पाएँगे।
हम आज सभी….
पूरी होगी तृष्णा, प्यासे इन नयनन की।
माथे से लगा लेंगे, धूलि तेरे चरणन की।
चरणामृत लेकर के, हम भव तर जायेंगें।
हम आज सभी….
सदियों से सदा हमने तेरी आस लगाई है।
पागल मनवा कहता, इसमें ही भलाई है।
पाकर तेरे दर्शन को, हम धन्य हो जाएंगे।
हम आज सभी….
चुनकर मन उपवन से, पुष्पों की मधुर लड़ियाँ
इक हार बनाया है, बीती हैं कई घड़ियाँ।
ये पुष्प भजन माला तेरे चरण चढ़ायेंगे।
हम आज सभी….

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur