जलती रहे बजरंग बाला ज्योत तेरी जलती रहे।Lyrics

दोहा : जगमग ज्योत जगे नित तेरी हुआ अँधेरा नाश,
भगतों के घर हुई रोशनी, मेरी भी पुरो आस।

टेर : जलती रहे बजरंग बाला ज्योत तेरी जलती रहे।
किसने ओ बाबा तेरा भवन बनाया किसने चवर झुलाया।
ज्योत तेरी…..

भगतों ने बाबा तेरा भवन बनाया सेवक चवर झुलाया
ज्योत तेरी…..

लाल सिंदूर बाबा अंग बिराजे चन्दन तिलक लगाया
ज्योत तेरी…..

दूर दूर से यात्री आवे आकर शीश झुकावें।
ज्योत तेरी…..

सेवक मिलकर शरण में आये आकर दर्शन पाए
ज्योत तेरी…..

अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में जय जयकार लगाए।
ज्योत तेरी…..

हनुमान मंदिर का बजरंग बाला, संकट दूर भगाये।
ज्योत तेरी…..

सूरज नारायण स्वामी ने हेरा, राम मंदिर में लगाया डेरा।
ज्योत की महिमा गावें ज्योत तेरी……

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur