ये जी चाहता है - Ye Jee Chahta Hai (Asha Bhosle, Amar Deep)

Movie/Album: अमर दीप (1958)
Music By: सी.रामचंद्र
Lyrics By: राजेंद्र कृष्ण
Performed By: आशा भोंसले

ये जी चाहता है किसी दिन मैं तेरी
निगाहों की सारी उदासी चुरा लूँ
अगर हो इजाज़त, अगर हो इनायत
तेरे ग़म को मैं अपनी किस्मत बना लूँ
ये जी चाहता है...

किधर जा रहा है मोहब्बत के राही
इधर देख मंज़िल तेरी मेरा दिल है
तुझे क्या ख़बर है, ये दिल तेरा घर है
तू चाहे तो इस दिल में तुझको छुपा लूँ
ये जी चाहता है...

अजब ये सफ़र है तेरी ज़िन्दगी का
के है हर कदम पर अँधेरा-अँधेरा
जो तेरी ख़ुशी हो, तो राहो में तेरी
अमर दीप मैं अपने दिल का जला लूँ
ये जी चाहता है...

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur