ज़िन्दगी के सफ़र में Zindagi Ke Safar Mein Guzar Jaate Hain Hindi Lyrics

Song Title: Zindagi Ke Safar Mein
Movie: Aap Ki Kasam
Singer: Kishor Kumar
Music: R. D. Burman
Lyrics: Anand Bakshi
Year: 1974

ZINDAGI KE SAFAR MEIN GUZAR JAATE HAIN HINDI LYRICS
ज़िन्दगी के सफ़र में
गुज़र जाते हैं जो मकाम
वो फिर नहीं आते
वो फिर नहीं आते

फूल खिलते हैं
लोग मिलते हैं
फूल खिलते हैं
लोग मिलते हैं मगर
पतझड़ में जो फूल मुरझा जाते हैं
वो बहारों के आने से खिलते नहीं
कुछ लोग एक रोज़
जो बिछड़ जाते हैं
वो हजारों के
आने से मिलते नहीं
उम्र भर चाहे कोई
पुकारा करे उनका नाम
वो फिर नहीं आते…

आँख धोखा है, क्या भरोसा है
आँख धोखा है, क्या भरोसा है सुनो
दोस्तों शक दोस्ती का दुश्मन है
अपने दिल में इसे घर बनाने न दो
कल तड़पना पड़े याद में जिनकी
रोक लो रूठ कर उनको जाने न दो
बाद में प्यार के
चाहे भेजो हजारों सलाम
वो फिर नहीं आते…

सुबहो आती है, रात जाती है
सुबहो आती है, रात जाती है यूँ ही
वक़्त चलता ही रहता है रुकता नहीं
एक पल में ये आगे निकल जाता है
आदमी ठीक से देख पाता नहीं
और परदे पे मंज़र बदल जाता है
एक बार चले जाते हैं जो
दिन-रात, सुबहो-शाम
वो फिर नहीं आते…

ज़िन्दगी के सफ़र में
गुज़र जाते हैं जो मकाम
वो फिर नहीं आते, वो फिर नहीं आते

Comments

Popular Lyrics / Posts

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ

जिस भजन में राम का नाम ना हो jis bhajan me ram ka naam na ho us bhajan ko gana na chahiye