उमा लहरी के भजन भक्ति गीत के बोल : Uma Lahri Bhajan Lyrics 4
बड़े भाग से मिली मुझे ठाकुर की ये गली लिरिक्स

बड़े भाग से मिली मुझे
ठाकुर की ये गली
होगा क्या जब मिलेंगे वो
होगा क्या जब मिलेंगे वो
दिल में है खलबली
बडे भाग से मिली मुझें
ठाकुर की ये गली।।
पगला हूँ मैं तो श्याम का
चितचोर वो मेरा
रज धूल उसके पाँव की
सिरमौर वो मेरा
देखो उसी से खिल रही
देखो उसी से खिल रही
दिल की कली कली
बडे भाग से मिली मुझें
ठाकुर की ये गली।।
उसको निहार लूँ तो मेरी
आंखें धन्य हो
हंस के गले लगा ले मुझे
जीना धन्य हो
होंगी वहाँ विराजती
होंगी वहाँ विराजती
वृषभानु की लली
बडे भाग से मिली मुझें
ठाकुर की ये गली।।
अंदाज कैसा होगा बड़ा
सोच मगन हूँ
मिलना तो हो रहा है मेरा
मैं प्रसन्न हूँ
‘लहरी’ सभी वो जानता
‘लहरी’ सभी वो जानता
बाते जो बन चली
बडे भाग से मिली मुझें
ठाकुर की ये गली।।
बड़े भाग से मिली मुझे
ठाकुर की ये गली
होगा क्या जब मिलेंगे वो
होगा क्या जब मिलेंगे वो
दिल में है खलबली
बडे भाग से मिली मुझें
ठाकुर की ये गली।।
फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया : Phir Ayodhya Jagmagayi Ram Mandir Ban Gaya Lyrics

फिर अयोध्या जगमगाई
राम मंदिर बन गया
राम मंंदिर बन गया
श्री राम मंदिर बन गया
बांटो घर घर ये बधाई
राम मंदिर बन गया
फिर अयोंध्या जगमगायी
राम मंदिर बन गया।।
बह रही सरयू सुधा सी
छल छलाती निर्मला
राम आ जाए नहाने
किस घड़ी किस पल भला
कल्पना साकार हो गई
राम मंदिर बन गया
फिर अयोंध्या जगमगायी
राम मंदिर बन गया।।
देवता ब्रह्मादि शिव
सनकादि नाना भेष में
तपसी साधु संत जन है
स्वर्ग से इस देश में
प्रेम की बांटो बधाई
राम मंदिर बन गया
फिर अयोंध्या जगमगायी
राम मंदिर बन गया।।
प्यारे सबके राम जी है
वंदना माता सिया
अष्ट सिद्धि नवनिधि वर
अंजनि सुत को दिया
‘लहरी’ छवि नयना लुभाई
राम मंदिर बन गया
फिर अयोंध्या जगमगायी
राम मंदिर बन गया।।
फिर अयोध्या जगमगाई
राम मंदिर बन गया
राम मंंदिर बन गया
श्री राम मंदिर बन गया
बांटो घर घर ये बधाई
राम मंदिर बन गया
फिर अयोंध्या जगमगायी
राम मंदिर बन गया।।
तीखा तीखा नैन बाबा थारा भजन लिरिक्स : Teekha Teekha Nain Baba Thara Lyrics

तीखा तीखा नैन बाबा थारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा
लागे म्हाने सबसे बाबा
न्यारा न्यारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा
तीखा तीखा नैण बाबा थारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा।।
तेरा घुंघराले केश
तेरो बागो सोवनो
जे तू बंसी बजावे
लागे मनमोहनो
तेरा देखता ही नैन
हो गयो बेचैन
भूल ग्यो मैं यार दुखड़ा सारा
तीखा तीखा नैण बाबा थारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा।।
‘लहरी’ लागी लगन
मत तोड़ दीजो जी
मेरो हाथ पकड़
मत छोड़ दीजो जी
बाबा बनके जेंटलमैन
नाचूं दिन रेन
तेरे बिन कौन आसरा रे म्हारा
तीखा तीखा नैण बाबा थारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा।।
तीखा तीखा नैन बाबा थारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा
लागे म्हाने सबसे बाबा
न्यारा न्यारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा
तीखा तीखा नैण बाबा थारा
के मांगू रे होश उड़ गया म्हारा।।
दातार लगाए पार मुझको जितनी भी दरकार : Datar Lagaye Paar Mujhko Jitni Bhi Darkar Lyrics

दातार लगाए पार
मुझको जितनी भी दरकार
मेरा पल पल साथ निभाए
मेरा सांवरिया सरकार
दातार लगाये पार
मुझको जितनी भी दरकार।।
मेरा घर परिवार चलाए
खुशियों के दीप जलाएं
बिन मांगे मेरा बाबा
अनमोल रतन बरसाए
सुमिरन भजनों भावों से
सुमिरन भजनों भावों से
मैं रोज करूँ दीदार
दातार लगाये पार
मुझको जितनी भी दरकार।।
तक़दीर बनाने वाले
बाबा से मिलाने वाले
शुकराना तेरा दिल से
खाटू ले जाने वाले
जुग जुग जियो तुम प्यारे
जुग जुग जियो तुम प्यारे
तेरा मौज करे परिवार
दातार लगाये पार
मुझको जितनी भी दरकार।।
कभी श्याम नाम की माला
कभी जगमग ज्योत उजाला
कभी शंख आरती गूंजे
मन मंदिर बन गया आला
मेरा तन मन झूमे ‘लहरी’
मेरा तन मन झूमे ‘लहरी’
क्यों फिकर करूँ बेकार
दातार लगाये पार
मुझको जितनी भी दरकार।।
दातार लगाए पार
मुझको जितनी भी दरकार
मेरा पल पल साथ निभाए
मेरा सांवरिया सरकार
दातार लगाये पार
मुझको जितनी भी दरकार।।
आज तेरा हैप्पी बर्थडे है तुझे लाख बधैया लिरिक्स

तेरे चलाये चलती जाए
बाबा मेरी नैया
आज तेरा हैप्पी बर्थडे है
तुझे लाख बधैया।।
मेरा सेठ सलोना तू ही ख़ास
दूजा नहीं आता मन्ने रास
तू रखियो हरदम साथ साथ
जागु सांवरिया रात रात
दिल मेरा दीवाना गाए
खाटू की घूमे गलियां
आज तेरा हैप्पी बर्थ डे हैं
तुझे लाख बधैया।।
बिन कहे मेरे दिल की जाणे
सच्चे भावों को पहचाने
तेरी चौखट कितने दीवाने
लीला तेरी सब जग जाने
झूम झूम जयकार
तेरे गूंज रहे सांवरिया
आज तेरा हैप्पी बर्थ डे हैं
तुझे लाख बधैया।।
‘लहरी’ तुझसे अरदास करूँ
बाबा तुझपे विश्वास करूँ
तेरी नाम पताका लेकर के
ऊँची ऊँची परवाज़ भरूँ
तू ही मन का मीत सांवरा
थामे रहना बैयां
आज तेरा हैप्पी बर्थ डे हैं
तुझे लाख बधैया।।
तेरे चलाये चलती जाए
बाबा मेरी नैया
आज तेरा हैप्पी बर्थडे है
तुझे लाख बधैया।।
हम तो है श्याम प्रेमी हमें श्याम रंग चढ़ा है : Hum To Hain Shyam Premi Lyrics

हम तो है श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है
किस बात की फिकर है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।
घट घट की जानता है
वो हारे का सहारा
कर देता वारे न्यारे
बाबा का दिल बड़ा है
किस बात की फिकर है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।
मन में ना छल कपट हो
और श्याम नाम गाएं
उस भक्त की ये खातिर
तूफां से जा लड़ा है
किस बात की फिकर है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।
‘लहरी’ जनम जनम का
वो सांवरा सहारा
मेरा तो ये चित श्याम के
चरणों में ही पड़ा है
किस बात की फिकर है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।
हम तो है श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है
किस बात की फिकर है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।
तेरी दीवानी दीवानी सांवरिया चढ़ गयो मोपे रंग लिरिक्स

तेरी दीवानी दीवानी सांवरिया
चढ़ गयो मोपे रंग रंग
तेरो चढ़ गयो मोपे रंग
आय हाय ये कैसी
बरखा बदरिया
पावन हो गयो अंग अंग
मेरो पावन हो गयो अंग
तेरी दीवानी दीवानी साँवरिया
चढ़ गयो मोपे रंग रंग
तेरो चढ़ गयो मोपे रंग।।
मुझको कुछ भी होश नहीं है
द्वार खड़ी हूँ दोष नहीं है
पगली दीवानी सब कहने लगे है
पगली दीवानी सब कहने लगे है
घर वाले भी है सारे दंग दंग
मोपे चढ़ गया तेरो रंग रंग
मोपे चढ़ गया तेरो रंग।।
अच्छा कहे या कह दे बुरा तू
खोल के आँखे देख जरा तू
मुझको भिगोया मैं तुझको भिगो दूँ
मुझको भिगोया मैं तुझको भिगो दूँ
आजा खेले होली संग संग
मोपे चढ़ गया तेरो रंग रंग
मोपे चढ़ गया तेरो रंग।।
श्याम सलोने हे गिरधारी
थाम ले बईया मदन मुरारी
‘लहरी’ हूँ मैं बम बम लहरी से
‘लहरी’ हूँ मैं बम बम लहरी से
लेके पि गई थोड़ी भंग भंग
मोपे चढ़ गया तेरो रंग रंग
मोपे चढ़ गया तेरो रंग।।
तेरी दीवानी दीवानी सांवरिया
चढ़ गयो मोपे रंग रंग
तेरो चढ़ गयो मोपे रंग
आय हाय ये कैसी
बरखा बदरिया
पावन हो गयो अंग अंग
मेरो पावन हो गयो अंग
तेरी दीवानी दीवानी साँवरिया
चढ़ गयो मोपे रंग रंग
तेरो चढ़ गयो मोपे रंग।।
सम्भालो मुझे सांवरिया उबारो मुझे सांवरिया

केसर चन्दन तिलक विराजे
मुकुट मनोहारी
मीठी मीठी मुस्कानों पे
जाऊं बलिहारी
ओ हारे के साथी बाबा
तीन बाण के धारी
चौखट पर बैठे है तेरी
सुनलो अरज हमारी
उबारो मुझे सांवरिया
सम्भालो मुझे सांवरिया
उबारो मुझे सांवरिया
सम्भालों मुझे सांवरिया।।
जब भी नैया डोली आया
बनकर माझी तू
चाल चली फिर तूफानों ने
रखली बाजी तू
घटा चढ़ी घनघोर कड़कती
बिजली बारी बारी
एक भरोसा तू ही मेरा
एक भरोसा तू ही मेरा
सांवरिया गिरधारी
उबारो मुझे सांवरिया
सम्भालों मुझे सांवरिया।।
आस भरोसा तू ही मेरा
और कहाँ जाऊं
बाबा कोई भूल हुई तो
मैं माफ़ी चाहूँ
दीनो के दातार दयालु
बैठे छाव तुम्हारी
तुम बिन कोण हमारो बाबा
दुनिया मतलब गारी
उबारो मुझे सांवरिया
सम्भालों मुझे सांवरिया।।
चरण चाकरी तेरी करना
अच्छा लगता है
लहरी तू रूठे ना बाबा
डर सा लगता है
भक्त सदा भगवान भरोसे
रहता अर्ज गुजारी
तुम ना रखो लाज तो बाबा
झूठी महिमा सारी
उबारो मुझे सांवरिया
सम्भालों मुझे सांवरिया।।
केसर चन्दन तिलक विराजे
मुकुट मनोहारी
मीठी मीठी मुस्कानों पे
जाऊं बलिहारी
ओ हारे के साथी बाबा
तीन बाण के धारी
चौखट पर बैठे है तेरी
सुनलो अरज हमारी
उबारो मुझे सांवरिया
सम्भालो मुझे सांवरिया
उबारो मुझे सांवरिया
सम्भालों मुझे सांवरिया।।
Comments
Post a Comment