उमा लहरी के भजन भक्ति गीत के बोल : Uma Lahri Bhajan Lyrics 1

हारे का सहारा बाबा श्याम सजा है फूलों में लिरिक्स : Haare Ka Sahara Baba Shyam Saja Hai Phoolon Mein Lyrics

Video thumbnail


हारे का सहारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में
गजब गेंदा गजरा
गुलाबी फूलों में
गजब गेंदा गजरा
गुलाबी फूलों में
हारें का सहारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में।।

केसरिया है बागा
मुकुट क्या लुभाए
महके है इत्र
सुगंधी मन भाए
क्या शान निराली, जय हो
मुस्कान निराली, जय हो
तेरी ज्योत जगाई, जय हो
क्या खुशियां पाई, जय हो
केसरिया है बागा
मुकुट क्या लुभाए
महके है इत्र
सुगंधी मन भाए
देखो क्या नजारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में
हारें का सहारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में।।

शरण पड़े की
चलाए बाबा नैया
सहारा पाए वो ही
जो लेता है बलैया
जो करे भरोसा, जय हो
क्या उनको धोखा, जय हो
दातार अनोखा, जय हो
दे सबको मौका, जय हो
शरण पड़े की
चलाए बाबा नैया
सहारा पाए वो ही
जो लेता है बलैया
डूबे को उबारे बाबा श्याम
सजा है फूलों में
हारें का सहारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में।।

‘लहरी’ की कहानी
कहूँ मैं क्या जुबानी
बनाया मुझे तूने
किसी से कहाँ छानी
ऐ सेठ हमारे, जय हो
ओ पालनहारे, जय हो
रहना ऐसे ही, जय हो
तू साथ हमारे, जय हो
‘लहरी’ की कहानी
कहूँ मैं क्या जुबानी
बनाया मुझे तूने
किसी से कहाँ छानी
तेरे जैसा कोई कहाँ श्याम
सजा है फूलों में
हारें का सहारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में।।

हारे का सहारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में
गजब गेंदा गजरा
गुलाबी फूलों में
गजब गेंदा गजरा
गुलाबी फूलों में
हारें का सहारा बाबा श्याम
सजा है फूलों में।।

किस बात की फिकर है जब सांवरा खड़ा है : Kis Baat Ki Fikar Hai Jab Sanvra Khada Hai Lyrics

Video thumbnail


किस बात की फिकर है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो है श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है
हम तो है श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।

घट घट की जानता है
वो हारे का सहारा
कर देता वारे न्यारे
बाबा का दिल बड़ा है
किस बात की फ़िक्र है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।

मन में ना छल कपट हो
और श्याम नाम गाएं
उस भक्त की ये खातिर
तूफां से जा लड़ा है
किस बात की फ़िक्र है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।

‘लहरी’ जनम जनम का
वो सांवरा सहारा
मेरा तो ये चित श्याम के
चरणों में ही पड़ा है
किस बात की फ़िक्र है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो हैं श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।

किस बात की फिकर है
जब सांवरा खड़ा है
हम तो है श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है
हम तो है श्याम प्रेमी
हमें श्याम रंग चढ़ा है।।

ऐ श्याम मुरली वाले नैया तेरे हवाले लिरिक्स : Ae Shyam Murali Wale Naiya Tere Hawale Lyrics

Video thumbnail


ऐ श्याम मुरली वाले
नैया तेरे हवाले
तेरे सिवा कन्हैया
तेरे सिवा कन्हैया
हमें कौन जो संभाले।।

दुनिया की क्या कहूं मैं
मतलब के रिश्ते नाते
सुख के वो सारे संगी
दुख में नजर ना आते
निर्बल है दास तेरा
निर्बल है दास तेरा
आकर गले लगा ले
ऐ श्याम मुरली वालें
नैया तेरे हवाले।।

सुनते भगत की खातिर
हरदम है दौड़ आया
कहीं चीर है बढ़ाया
गिरवर कहीं उठाया
मेरी लाज हाथ तेरे
मेरी लाज हाथ तेरे
आकर इसे बचा ले
ऐ श्याम मुरली वालें
नैया तेरे हवाले।।

मुझ दीन पर हो बाबा
दृष्टि दया की कर दे
करता रहूं भजन मैं
सुनता रहे तू वर दे
छोडूं ये दर कभी ना
छोडूं ये दर कभी ना
‘लहरी’ तू आजमाले
ऐ श्याम मुरली वालें
नैया तेरे हवाले।।

ऐ श्याम मुरली वाले
नैया तेरे हवाले
तेरे सिवा कन्हैया
तेरे सिवा कन्हैया
हमें कौन जो संभाले।।

आसरे तुम्हारे बजरंगबली : Aasre Tumhare Bajrangbali Lyrics In Hindi

Video thumbnail


तूफानों ने घेरा फिर भी
नाव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
राम राम राम धुन
गाती ये चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली
तूफानो ने घेरा फिर भी
नाव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली।।

लाल लंगोटा हाथों में सोटा
होठों पे महिमा है श्री राम की
अंजना माँ के प्यारे दुलारे
जयकार गूंजे तेरे नाम की
भूत प्रेत बाधा सब चीरती चली
आसरे तुम्हारे बजरंगबली
तूफानो ने घेरा फिर भी
नाव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली।।

लाल सिंदूरी चोला चढ़ाऊ
चंपा चमेली गुलाबों का हार
भोग लगाऊं बीड़ा खिलाऊं
खुशियों की छाई है घर में बहार
ताले तकदीरों के ये खोलती चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली
तूफानो ने घेरा फिर भी
नाव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली।।

ऐसे ही रखना तुम हाथ सिर पे
‘लहरी’ मैं तेरा हूँ तेरा रहूं
माझी हो मेरे परिवार के तुम
हरदम कृपा तेरी पाता रहूं
ले चलो मुझे भी सियाराम की गली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली
तूफानो ने घेरा फिर भी
नाव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली।।

तूफानों ने घेरा फिर भी
नाव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली
राम राम राम धुन
गाती ये चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली
तूफानो ने घेरा फिर भी
नाव तो चली
आसरे तुम्हारे बजरंग बली।।

अब आ भी जाओ माँ क्यों देर लगाई है : Ab Aa Bhi Jao Maa Kyu Der Lagai Hai

Video thumbnail


अब आ भी जाओ माँ
क्यों देर लगाई है
बच्चों ने हिलमिलकर
तेरी ज्योत जगाई है।।

देवों ने की अरदास
तो मां ने अपना रूप दिखाया
भक्तों ने की फरियाद
तो मां भक्तों का कष्ट मिटाया
द्वारे तेरे हमने ये अर्ज लगाई है
अब आ भी जाओ मां
क्यों देर लगाई है
बच्चों ने हिलमिलकर
तेरी ज्योत जगाई है।।

ये चरण चाकरी देकर
मां मुझे सेवादार बना लो
‘लहरी’ जीवन ये धन्य करो
मां मुझको तुम अपना लो
दीदार करे तेरा ये अर्ज लगाई है
अब आ भी जाओ मां
क्यों देर लगाई है
बच्चों ने हिलमिलकर
तेरी ज्योत जगाई है।।

अब आ भी जाओ माँ
क्यों देर लगाई है
बच्चों ने हिलमिलकर
तेरी ज्योत जगाई है।।

बाबा सुनले प्रार्थना मेरी : Baba Sunle Prarthna Meri

Video thumbnail


बाबा सुनले प्रार्थना मेरी

दोहा – और किसे वल क्यों वेखा मैं
जद तू ही असल सहारा
तू चावे की हो नहीं सकता
तेरा ही है जग सारा।

बाबा सुनले प्रार्थना मेरी
बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी
ओ लीले घोड़े वाले
तू आजा लाज बचा ले
ओ सुन ले खाटू वाले
तू आजा लाज बचा ले
भर दे झोली ना कर देरी रे
भर दे झोली ना कर देरी
बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी।।

ऐसा तू करिश्मा
करके दिखा दे
सो गया नसीबा मेरा
फिर से जगा दे
पूर्ण कर दे कामना मेरी रे
पूर्ण कर दे कामना मेरी
बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी।।

रूठे सारे अपने
हुआ मैं पराया
दे दे तू सहारा बाबा
धाम तेरे आया
सुनता कोई बात ना मेरी रे
सुनता कोई बात ना मेरी
बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी।।

तेरे नाम की तो सारी
दुनिया में धूम है
आते रोते रोते ‘लहरी’
जाते झूम झूम है
कब बरसेगी कृपा ये तेरी रे
भर दे झोली ना कर देरी
बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी।।

बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी
बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी
ओ लीले घोड़े वाले
तू आजा लाज बचा ले
ओ सुन ले खाटू वाले
तू आजा लाज बचा ले
भर दे झोली ना कर देरी रे
भर दे झोली ना कर देरी
बाबा सुन ले प्रार्थंना मेरी।।


मुझे खाटू में बुलाया ये कृपा नहीं तो क्या है : Mujhe Khatu Mein Bulaya Ye Kripa Nahi To Kya Hai

Video thumbnail


मुझे खाटू में बुलाया
ये कृपा नहीं तो क्या है
अपना मुझे बनाया
ये कृपा नहीं तो क्या है।।

ऐसा लगाया चस्का
अपने ही प्रेम रस का
ऐसा लगाया चस्का
अपने ही प्रेम रस का
पागल मुझे बनाया
ये कृपा नहीं तो क्या है।।

कीचड़ की कंकडी को
मंदिर बना दिया है
कीचड़ की कंकडी को
मंदिर बना दिया है
चरणों में चित लगाया
ये कृपा नहीं तो क्या है।।

भटका था दर बदर मैं
विषयों में मन फसा के
भटका था दर बदर मैं
विषयों में मन फसा के
विषयों से मन हटाया
ये कृपा नहीं तो क्या है।।

मुझे खाटू में बुलाया
ये कृपा नहीं तो क्या है
अपना मुझे बनाया
ये कृपा नहीं तो क्या है।।

माँ ओढो चुनरिया लाल लाल तेरे लेकर आए : Maa Odho Chunariya Lal Tere Lekar Aaye

Video thumbnail


माँ ओढो चुनरिया लाल
लाल तेरे लेकर आए
लाल तेरे लेकर आए।।

नवदुर्गा नवरूप है तेरे
नौ दिन के नवराते
मैया नौ दिन के नवराते
जगमग ज्योत जले घर घर में
होते है जगराते
मैया होते है जगराते
कर देती मालामाल
लाल तेरे लेकर आए
लाल तेरे लेकर आए।।

माँ बेटे का रिश्ता जग में
छुपा नहीं जग जाने
मैया छुपा नहीं जग जाने
आँखों आँखों में पढ़ लेती
वो सारे अफ़साने
मैया वो सारे अफ़साने
माँ कर देती खुशहाल
लाल तेरे लेकर आए
लाल तेरे लेकर आए।।

माँ ओढो चुनरिया लाल
लाल तेरे लेकर आए
लाल तेरे लेकर आए।।

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur