उमा लहरी के भजन भक्ति गीत के बोल : Uma Lahri Bhajan Lyrics 6

आजा आजा हनुमान संकट मोचन तेरो नाम लिरिक्स

Video thumbnail


ओ लंका जलाने वाले
संजीवन लाने वाले
ओ लंका जलाने वाले
संजीवन लाने वाले
आजा आजा हनुमान
संकट मोचन तेरो नाम
ओ लाल लंगोटे वाले।।

आया तेरी शरण
हार के हार के आ गया
दुःख का बादल प्रभु
झूम के झूम के छा गया
विनती सुनलो हनुमान
बैठा मैं तो तेरे धाम
ओ राम नाम मतवाले
आजा आजा हनूमान
संकट मोचन तेरो नाम
ओ लाल लंगोटे वाले।।

मेरा कोई नहीं
एक तेरे सिवा हे प्रभु
आंसुओ की झड़ी
रुकती थमती नहीं हे प्रभु
मेरा छोटा सा जहान
तुम हो बालाजी महान
ओ राम नाम मतवाले
आजा आजा हनूमान
संकट मोचन तेरो नाम
ओ लाल लंगोटे वाले।।

‘लहरी’ पूजे तुम्हे
तुम्ही शक्ति मेरी धारणा
प्रार्थना हो मेरी
मेरी आराधना प्रार्थना
ऐसा दे दो वरदान
मेरे प्यारे हनुमान
तकदीर जगाने वाले
आजा आजा हनूमान
संकट मोचन तेरो नाम
ओ लाल लंगोटे वाले।।

ओ लंका जलाने वाले
संजीवन लाने वाले
ओ लंका जलाने वाले
संजीवन लाने वाले
आजा आजा हनुमान
संकट मोचन तेरो नाम
ओ लाल लंगोटे वाले।।

बाबा तुम जो मिल गए फूलों जैसे खिल गए लिरिक्स : Baba Tum Jo Mil Gaye Phool Jaise Khil Gaye

Video thumbnail


बाबा तुम जो मिल गए

दोहा – वो नाव कैसे चले
जिसका कोई खेवनहार ना हो
तेरा गुणगान कैसे करूँ
जहाँ पर तेरा दीदार ना हो।

बाबा तुम जो मिल गये
फूलों जैसे खिल गये
गर्दिशो के दिन गये
जाने कब बदल गये
शुकराना तेरा मेरे सांवरे
उजड़ा था घर वो चमन हो गया
चमका सितारा के गगन हो गया
हाले दिल बतलाऊँ और क्या तुझे
हाथ तेरा सर पे और क्या चाहिए मुझे
झूमे नाचे दिल मेरा हो गया मगन
बाबा तुम जो मिल गये
फूलों जैसे खिल गये
गर्दिशो के दिन मेरे
जाने कब बदल गये
शुकराना तेरा मेरे सांवरे।।

तेरा दर सांवरे जो मिलता नहीं
दर दर मारा मारा फिरता कहीं
तन मन वारुं भी तो कम सांवरे
खुशियां लुटाये तू गज़ब सांवरे
लागि रहे तेरी बाबा दिल में लगन
बाबा तुम जो मिल गये
फूलों जैसे खिल गये
गर्दिशो के दिन मेरे
जाने कब बदल गये
शुकराना तेरा मेरे सांवरे।।

चेहरे से तेरे बाबा नूर टपके
देखे जाएँ आँखें पलकें ना झपके
जिसपे निगाहें बाबा कर देता तू
उसके तो वारे न्यारे कर देता तू
जादुगारे जादुगारे तेरे ये नयन
बाबा तुम जो मिल गये
फूलों जैसे खिल गए
गर्दिशो के दिन मेरे
जाने कब बदल गए
शुकराना तेरा मेरे सांवरे।।

हँसता ये गाता घरबार दे दिया
फुलवारियों सा परिवार दे दिया
रोज़ सुबह शाम जय जयकार तेरी हो
‘लहरी’ चाहे दिल से पुकार तेरी हो
भावों से भरे है बाबा तेरे ये भजन
बाबा तुम जो मिल गये
फूलों जैसे खिल गए
गर्दिशो के दिन मेरे
जाने कब बदल गए
शुकराना तेरा मेरे सांवरे।।

बाबा तुम जो मिल गये
फूलों जैसे खिल गए
गर्दिशो के दिन मेरे
जाने कब बदल गए
शुकराना तेरा मेरे सांवरे
उजड़ा था घर वो चमन हो गया
चमका सितारा के गगन हो गया
हाले दिल बतलाऊँ और क्या तुझे
हाथ तेरा सर पे और क्या चाहिए मुझे
झूमे नाचे दिल मेरा हो गया मगन
बाबा तुम जो मिल गये
फूलों जैसे खिल गये
गर्दिशो के दिन मेरे
जाने कब बदल गए
शुकराना तेरा मेरे सांवरे।।

नाचे मन को मोरियो मस्ती सी छावे रे लिरिक्स

Video thumbnail


नाचे मन को मोरियो
मस्ती सी छावे रे
आजा आजा सांवरा
ओल्यू आवे रे
भगत सब झूम जावा रे
तेरा गुणगान गावा रे।।

घणे भाव सु तने सजावा
अनुपम ज्योत जगावा रे
झूम झूम के नाचा बाबा
मंगल गान करावा रे
ओ पालनहारे, जय जय श्याम
हारे के सहारे, जय जय श्याम
मत देर लगा रे, जय जय श्याम
जल्दी आजा रे, जय जय श्याम
बेगो आजा सांवरा
मत देर लगावे रे
आजा आजा सांवरा
ओल्यू आवे रे
भगत सब झूम जावा रे
तेरा गुणगान गावा रे।।

मेवा और मिष्ठान का वाके
छप्पन भोग लगावा रे
प्यारो तन्ने लगे चूरमो
खीचड़ भोग लगावा रे
ओ पालनहारे, जय जय श्याम
हारे के सहारे, जय जय श्याम
मेरे मोहन प्यारे, जय जय श्याम
मत देर लगा रे, जय जय श्याम
पान बता दे सांवरा
तू कुण सो खावे रे
आजा आजा सांवरा
ओल्यू आवे रे
भगत सब झूम जावा रे
तेरा गुणगान गावा रे।।

जनम जनम तेरी करा नौकरी
ऐसो वर तू दे जा रे
लहरी की अरदास है बाबा
मांगू पूरी कर जा रे
ओ पालनहारे, जय जय श्याम
हारे के सहारे, जय जय श्याम
मत देर लगा रे, जय जय श्याम
जल्दी आजा रे, जय जय श्याम
पूरी कर दे कामना
हिवड़ो हर्षावे रे
आजा आजा सांवरा
ओल्यू आवे रे
भगत सब झूम जावा रे
तेरा गुणगान गावा रे।।

नाचे मन को मोरियो
मस्ती सी छावे रे
आजा आजा सांवरा
ओल्यू आवे रे
भगत सब झूम जावा रे
तेरा गुणगान गावा रे।।

बागा हाला मोरिया ओल्यू सांवरिया री बहुत सताए लिरिक्स

Video thumbnail


बागा हाला मोरिया
ओल्यू सांवरिया री बहुत सताए
संदेशो पहुंचा दे
ओल्यू सांवरिया री बहुत सताए
संदेशो पहुंचा दे।।
फागण जद भी आवे है
हिवड़ो भी हर्षावे है
उत्सव रो आनंद घणो
खुशियां ही खुशियां छावे है
पगलिया बाँधु पैंजनी रे
पगलिया बाँधु पैंजनी
जो तू सांवरिये से देय मिलाय
संदेशो पहुंचा दे।।

छम छम करते जाजे तू
सांवरिये ने ल्याजे तू
साँची प्रीत निभा जे तू
मत ना देर लगा जे तू
सोना से मंडद्या चोंच ने रे
सोना से मंडद्या चोंच ने
जे तू सांवरिये री रटन लगाय
संदेशो पहुंचा दे।।

और कहूँ के सब जाणे
मन री बातां पहचाने
बाबा जी से के छानी
‘लहरी’ महिमा जग जानी
हिरा माणक मोतियां रे
हिरा माणक मोतियां
तने पहराऊं जो बाबा से मिलाय
संदेशो पहुंचा दे।।

बागा हाला मोरिया
ओल्यू सांवरिया री बहुत सताए
संदेशो पहुंचा दे
ओल्यू सांवरिया री बहुत सताए
संदेशो पहुंचा दे।।

सांवरिया के ठाठ निराले ऊँचे ऊँचे खटके भजन लिरिक्स

Video thumbnail


सांवरिया के ठाठ निराले
ऊँचे ऊँचे खटके
कही पे गीता ज्ञान बांटता
कही फोड़ता मटकी
तो पे वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा
वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा।।
कही पे चिर बढ़ाए तू
कही पे चिर चुराए तू
कही दधि चोरी
कही भात है भराए तू
खीचड़ खाया कर्मा का
धोया चरण सुदामा का
गोपियों के पीछे भागा
ले के पिचकारी तू
रानी रुक्मणि को
हर लाया वर लाया
ले आया कृष्णा
चोरी से भगा के तू
देखा देखा रास भी देखा
निचे वंशी वट के
छोड़ के उनको मथुरा भागा
देखा नहीं पलट के
तो पे वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा
वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा।।

लीला तेरी तू जाने
वेद ग्रन्थ ना पहचाने
मीरा के बने ठाकुर जी
राधा के दीवाने हो
गज के प्राण बचाते हो
भक्तवत्सल कहलाते हो
कई रण जीते
रणछोड़ भी कहाते हो
‘लहरी’ ना जाने
क्या बखाने यही माने
बड़ा ही चितचोर है कन्हैया तू
तेरे द्वारे नाच रहे
सब भक्त खड़े है डट के
आजा फिर वो तान सुना दे
दर्शन हो बेखटके
तो पे वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा
वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा।।

सांवरिया के ठाठ निराले
ऊँचे ऊँचे खटके
कही पे गीता ज्ञान बांटता
कही फोड़ता मटकी
तो पे वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा
वारी वारी जाऊं
बलिहारी जाऊं कृष्णा।।

बोल रहा है तन मन सारा राधे राधे भजन लिरिक्स

Video thumbnail


बोल रहा है तन मन सारा राधे राधे
गूंजे धरती अम्बर सारा राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे।।
देखे – राधा को नाम अनमोल।

मेरी भक्ति मेरा अन धन
प्यारो लगे प्यारो वृन्दावन
राधे राधे जपन करूँ मैं
विपदा बाधा खतम करूँ मैं
जीवन नैया निर्भय चलती राधे राधे
गूंजे धरती अम्बर सारा राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे।।

जगत मोहिनी कृष्ण कन्हैया
कृष्ण मोहिनी राधे मैया
मधुर मधुर बाजे पैजनिया
यमुना तीर कदम्ब की छइयां
रास बिहारी पीछे आगे राधे राधे
गूंजे धरती अम्बर सारा राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे।।

युगल छवि के दर्शन पाऊं
‘लहरी’ मैं बलिहारी जाऊं
चरणों की रज शीश लगाऊं
शाम सवेरे महिमा गाऊं
टेर सुनो भव पीर हरो श्री राधे राधे
गूंजे धरती अम्बर सारा राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे।।

बोल रहा है तन मन सारा राधे राधे
गूंजे धरती अम्बर सारा राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोलो राधे राधे राधे राधे राधे राधे
बोले धरती अम्बर सारा राधे राधे।।

भरोसे हम तो बाबा के जो होगा देखा जाएगा भजन लिरिक्स

Video thumbnail


भरोसे हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।।

वो हारे का सहारा
सलोना प्यारा प्यारा
गरीबों का गुजारा
चलाने वाला वो
संभालेगा वो ही आके
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।।

वो बांहो में झुलाए
या चरणी लगाए
हंसाए या रुलाए
के चाहे जो भी हो
वो जाने जिस तरह राखे
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।।

हमारा यहां क्या है
उसी का तो दिया है
दयालु दरिया है
उसी का दिल तो
पड़े है हम शरण याके
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।।

मिलेंगे बिछड़े भी
कटेंगे झगड़े भी
बसेंगे उजड़े भी
बसाएगा भी वो
फिक़र ‘लहरी‘ करें काहे
जो होगा देखा जाएगा
भरोसें हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।।

भरोसे हम तो बाबा के
जो होगा देखा जाएगा।।



मेरी सुन ले श्याम प्यारे बिगड़ी को तू संवारे भजन लिरिक्स

Video thumbnail


मेरी सुन ले श्याम प्यारे
बिगड़ी को तू संवारे
बिगड़ी को तू संवारे।।

इक पल को तू हंसाए
खुशियां सी गुनगुनाएं
दूजे ही पल हुआ क्या
इतना भी क्यों रुलाए
बैठी हूँ तेरे द्वारे
हँसते है लोग सारे
हँसते है लोग सारे
मेरी सुनलें श्याम प्यारे
बिगड़ी को तू संवारे
बिगड़ी को तू संवारे।।

मीरा हुई दीवानी
दुनिया की वो ना मानी
मेवाड़ की वो रानी
दर दर की खाक छानी
किस्मत में क्या हमारे
तुझे कैसे हम पुकारे
तुझे कैसे हम पुकारे
मेरी सुनलें श्याम प्यारे
बिगड़ी को तू संवारे
बिगड़ी को तू संवारे।।

बेकार की ये बातें
झूठे है रिश्ते नाते
सुख में जो साथ आते
दुःख में वो भूल जाते
‘लहरी’ के हो सहारे
कोई ना बिन तुम्हारे
कोई ना बिन तुम्हारे
मेरी सुनलें श्याम प्यारे
बिगड़ी को तू संवारे
बिगड़ी को तू संवारे।।

मेरी सुन ले श्याम प्यारे
बिगड़ी को तू संवारे
बिगड़ी को तू संवारे।।

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur