मेरे भोलेनाथ : Mere Bholenath Lyrics in Hindi Prashant Dhama
Mere Bholenath Song: Mere Bholenath is a Hindi Shiv Bhajan sung and written by Prashant Dhama. The song is a devotional song dedicated to Lord Shiva and was released on 07 June 2026.
Mere Bholenath Lyrics in Hindi
काल भी आगे काँपे उनके, हैं जो तेरे साथ,
त्रिनेत्र से भय को ताड़ें, मेरे भोलेनाथ।
कभी ना हारेगा जीवन में, उनका तुझपे हाथ,
सदा साथ ही खड़े हैं तेरे, मेरे भोलेनाथ।।
सूझे जब ना कोई राह और, मन में अँधियारा छाए,
काम बने ना कोई तेरा, नैया डगमग हो जाए।
सूझे जब ना कोई राह और, मन में अँधियारा छाए,
काम बने ना कोई तेरा, नैया डगमग हो जाए।
खेवैया भोले देते विपदा का पानी काट,
सदा साथ ही खड़े हैं तेरे, मेरे भोलेनाथ।।
कष्ट जो बढ़ जाए जीवन में, समय मार जो तुझको मारे,
शिव शंभू को ले पुकार तू, हाथ पकड़ वो तुझको तारें।
कष्ट जो बढ़ जाए जीवन में, समय मार जो तुझको मारे,
शिव शंभू को ले पुकार तू, हाथ पकड़ वो तुझको तारें।
दुर्भाग्य जो जीते तो फिर, शंकर देते मात,
सदा साथ ही खड़े हैं तेरे, मेरे भोलेनाथ।।
तोड़ा है दुनिया ने नाता, और किया है तुझे किनारा,
महादेव हैं रक्षक तेरे, देंगे तुझको वो सहारा।
तोड़ा है दुनिया ने नाता, और किया है तुझे किनारा,
महादेव हैं रक्षक तेरे, देंगे तुझको वो सहारा।
शिवजी हैं इस जग के मालिक, उनको सब है ज्ञात,
सदा साथ ही खड़े हैं तेरे, मेरे भोलेनाथ।।
कभी ना हारेगा जीवन में, उनका तुझपे हाथ,
सदा साथ ही खड़े हैं तेरे, मेरे भोलेनाथ।
मेरे भोलेनाथ, मेरे भोलेनाथ,
मेरे भोलेनाथ, मेरे भोलेनाथ।।
Mere bholenath Lyrics In English
More Latest Lyrics
- भोले की बीट : Bhole Ki Beat Lyrics in Hindi – Hansraj Raghuwanshi Song
- Banger Lyrics in Hindi : Badshah & Sharvi Yadav
- ओ तबस्सुम ऐ तबस्सुम : Tabassum Lyrics in Hindi – Batwara 1947 Song
- Tera Mera Rishta Continues Lyrics in Hindi – Awarapan 2 Song
- बहते जाना है : Behte Jana Hai Lyrics in Hindi – Aroob Khan Song
- मर्ज़-ए-दवा : Marz-E-Dawa Lyrics in Hindi – Maahi & Hansika Pareek
Comments
Post a Comment