देवकी नंदन ठाकुर भजन लिरिक्स लिखित : Devki Nandan Bhajan Lyrics 2
तेरी बांकी अदा पे बलिहारी जाऊं भजन लिरिक्स

तेरी बांकी अदा पे बलिहारी जाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं।।
मोर मुकुट मकराकृत कुंडल
गालों पे तेरी घुंघराली लटकन
तेरी मीठी बसुरियां पे वारी जाऊ
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं।।
राधा रानी संग विराजे
देख छवि मन नुपुर बाजे
तेरी करुणा की मैं भी सौगात पाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं।।
सूरत तेरी नन्द दुलारे
गोविन्द मन में बस गई हमारे
तेरे चरणों का मैं भी थोडा प्यार पाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं।।
तेरी बांकी अदा पे बलिहारी जाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं
तेरे मोटे मोटे नैनो पे मैं वारी जाऊं।।
कान्हा आया रे आया ब्रज में बाजे आज बधाई

कान्हा आया रे आया
ब्रज में बाजे आज बधाई
बाजे आज बधाई ब्रज में
नाचे लोग लुगाई
कान्हा आया रें आया
ब्रज में बाजे आज बधाई।।
सजी हुई ब्रज की सब गलियाँ
सजे हुए चोबारे
नोबत बज रही है सजनी
नोबत बज रही है सजनी
नन्द बाबा द्वारे
खुशियाँ लाया रे लाया
ब्रज में बाजे आज बधाई
कान्हा आया रें आया
ब्रज में बाजे आज बधाई।।
साँवरिया की मोटी मोटी
अखियाँ है कजरारी
करूँणा सागर की सुरतियाँ
करूँणा सागर की सुरतियाँ
लागे प्यारी प्यारी
मन को आया आया
ब्रज में बाजे आज बधाई
कान्हा आया रें आया
ब्रज में बाजे आज बधाई।।
आंनद भये ब्रज वासी
गावे आज बधाई
जुग जुग जीवै मात यशोदा
तेरो कुंवर कन्हाई
आंनद छाया रे छाया
ब्रज में बाजे आज बधाई
कान्हा आया रें आया
ब्रज में बाजे आज बधाई।।
खूब लुटाये हिरा मोती
खूब लुटाया सोना
नन्द भवन में धूम मची है
आया श्याम सलोना
मैंने पाया रे पाया
ब्रज में बाजे आज बधाई
कान्हा आया रें आया
ब्रज में बाजे आज बधाई।।
कान्हा आया रे आया
ब्रज में बाजे आज बधाई
बाजे आज बधाई ब्रज में
नाचे लोग लुगाई
कान्हा आया रें आया
ब्रज में बाजे आज बधाई।।
मस्ती छाई रे साँवरिया अब तो तेरे नाम की भजन लिरिक्स

मस्ती छाई रे छाई रे
मस्ती छाई रे
मस्ती छाई रे साँवरिया
अब तो तेरे नाम की
प्यारे तेरे नाम की
मैं तो आई रे आई रे
मैं तो आई रे
मैं तो आई रे जोगनिया
बनके तेरे नाम की
प्यारे सुन्दर श्याम की।।
वृंदावन में वास करूँ और
राधे राधे गाऊं
संतन की सेवा करके मैं
जीवन सफल बनाऊं
मैंने पाई रे पाई रे
मैंने पाई रे डगरिया
गोविन्द तेरे धाम की
प्यारे तेरे धाम की
मैं तो आई रे जोगनिया
बनके तेरे नाम की
प्यारे सुन्दर श्याम
मस्ती छायी रे छाई रे
मस्ती छाई रे
अब तो तेरे नाम की
प्यारे तेरे नाम की।।
तेरे दर्शन को प्यारे मेरी
अखियाँ तरस रही है
कहाँ करू कछु बस नहीं मेरो
निशदिन बरस रही है
मैं तो लायी रे लायी
माला तेरे नाम की
मैं तो आई रे जोगनिया
बनके तेरे नाम की
प्यारे सुन्दर श्याम
मस्ती छायी रे छाई रे
मस्ती छाई रे
अब तो तेरे नाम की
प्यारे तेरे नाम की।।
पि के भंग नाम तेरे की
ऐसी मस्ती छाई
छोड़ जगत के बंधन सारे
वृन्दावन में आई
मन को भायी रे भायी रे
पैंजनिया तेरे पाँव की
मैं तो आई रे जोगनिया
बनके तेरे नाम की
प्यारे सुन्दर श्याम
मस्ती छायी रे छाई रे
मस्ती छाई रे
अब तो तेरे नाम की
प्यारे तेरे नाम की।।
मस्ती छाई रे छाई रे
मस्ती छाई रे
मस्ती छाई रे साँवरिया
अब तो तेरे नाम की
प्यारे तेरे नाम की
मैं तो आई रे आई रे
मैं तो आई रे
मैं तो आई रे जोगनिया
बनके तेरे नाम की
प्यारे सुन्दर श्याम की।।
मेरे गिनियो ना अपराध लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स

मेरे गिनियो ना अपराध
लाड़ली श्री राधे
लाड़ली श्री राधे
किशोरी श्री राधे
मेरे गिनियो ना अपराध
लाड़ली श्री राधे।।
माना कि मैं पतित बहुत हूँ
है पतित पावन तेरो नाम
लाड़ली श्री राधे
मेरे गिनियों ना अपराध
लाड़ली श्री राधे।।
उन्हऊँ की दास दासिन मैं
अरे लिख लीजो मेरो नाम
लाड़ली श्री राधे
मेरे गिनियों ना अपराध
लाड़ली श्री राधे।।
कोटि उमा रमा ब्रम्हाणी
रमा ब्रम्हाणी उमा ब्रम्हाणी
तेरे चरणों में पावें विश्राम
लाड़ली श्री राधे
मेरे गिनियों ना अपराध
लाड़ली श्री राधे।।
अवगुण मेरे नेक ना देखो
नेक ना देखो नेक ना देखो
अब ना है कोई हिसाब
लाड़ली श्री राधे
मेरे गिनियों ना अपराध
लाड़ली श्री राधे।।
मेरे गिनियो ना अपराध
लाड़ली श्री राधे
लाड़ली श्री राधे
किशोरी श्री राधे
मेरे गिनियों ना अपराध
लाड़ली श्री राधे।।
मेरे दिल की पतंग कट गयी भजन लिरिक्स

मेरे दिल की पतंग कट गयी
मुरली वाला लूट ले गया
मुरली वाला लूट ले गया।।
सांवरे कन्हैया से पेच लड़ाया था
पेच लड़ाके मैं तो बड़ा पछताया था
मेरी डोर जाने कैसे फस गयी
मुरली वाला लूट ले गया
मेरे दिल की पतग कट गयी
मुरली वाला लूट ले गया।।
कटती पतंग मेरी प्रेम की डोरी से
डोर में फँसाई डोर कान्हा ने चोरी से
इस छलिया की दाल गल गयी
मुरली वाला लूट ले गया
मेरे दिल की पतग कट गयी
मुरली वाला लूट ले गया।।
अच्छा हुआ लूटके ले गया कन्हैया
वर्ना लूटके ले जाती दुनिया
इसे श्याम की शरण मिल गई
मुरली वाला लूट ले गया
मेरे दिल की पतग कट गयी
मुरली वाला लूट ले गया।।
मेरे दिल की पतंग कट गयी
मुरली वाला लूट ले गया
मुरली वाला लूट ले गया।।
तेरे नाम की ओढ़ चुनरिया भजन लिरिक्स

तेरे नाम की ओढ़ चुनरिया
मैं तो नाचू बीच बाजार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में।।
रंग बदलती इस दुनिया में
कोई किसी का यार नहीं
मतलब की है दुनिया सारी
बिन मतलब व्यव्हार नहीं
हार गया हूँ मैं मन मोहन
हार गया हूँ मैं मन मोहन
प्यार के इस व्यापार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में
तेरे नाम की औढ़ चुनरिया
मैं तो नाचू बीच बाजार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में।।
कभी तो कोई आँख दिखावे
कोई गले लगाता है
मतलब की इस दुनिया में तो
सुख दुःख आता जाता है
धुप छांव पग पग पर मिलती
सुख दुःख आता जाता है
जित की मुझको ख़ुशी नहीं है
जित की मुझको ख़ुशी नहीं है
और रंज नहीं है हार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में
तेरे नाम की औढ़ चुनरिया
मैं तो नाचू बीच बाजार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में।।
तेरे नाम की ओढ़ चुनरिया
मैं तो नाचू बीच बाजार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में
ऐसी हालत होगी मेरी
कान्हा तेरे प्यार में।।
प्रेम रस जिसने पिया श्री राधे के नाम का भजन लिरिक्स
प्रेम रस जिसने पियाश्री राधे के नाम का
हो गया हो गया हो गया वो
दीवाना राधे श्याम का
प्रेम रस जिसने पीया
श्री राधे के नाम का।।
श्री राधे नाम की महिमा तो
है बड़ी अपरंपार
है बड़ी अपरंपार
तू भी बसाले मन में
तेरा हो जाये बेडा पार
जाये बेडा पार
जिसने भी किया दर्शन
श्री वृंदावन धाम का
हो गया हो गया हो गया वो
दीवाना राधे श्याम का
प्रेम रस जिसने पीया
श्री राधे के नाम का।।
इस राधा नाम के काजे
ब्रह्मा शिव भी तरसे
ब्रह्मा शिव भी तरसे
श्री गुरु कृपा के कारण
ये रस हम पे बरसे
ये रस हम पे बरसे
जिसने भी सुमिरण किया
गुरु के दिए नाम का
हो गया हो गया हो गया वो
दीवाना राधे श्याम का
प्रेम रस जिसने पीया
श्री राधे के नाम का।।
श्री राधा नाम सुनने को
कृष्ण पीछे पीछे डोले
कृष्ण पीछे पीछे डोले
बासुरी के स्वर में तो
वो राधे राधे बोले
वो राधे राधे बोले
जग का पालक भी दीवाना
राधे जू के नाम का
हो गया हो गया हो गया वो
दीवाना राधे श्याम का
प्रेम रस जिसने पीया
श्री राधे के नाम का।।
प्रेम रस जिसने पिया
श्री राधे के नाम का
हो गया हो गया हो गया वो
दीवाना राधे श्याम का
प्रेम रस जिसने पीया
श्री राधे के नाम का।।
पायो जी मैंने पायो श्री राधे नाम धन पायो भजन लिरिक्स

पायो जी मैंने पायो
श्री राधे नाम धन पायो
गायों जी मैने गायों
श्री गुरु नाम जब गायों
और ना अब कुछ चाहूं
सब कुछ मैंने पायो
सब कुछ मैंने पायो
पायोजी मैंने पायो
श्री राधे नाम धन पायो
गायों जी मैंने गायों
श्री गुरु नाम जब गायों
श्री राधे नाम धन पायो।।
गुरु शरण में ज्ञान मिले
राधे शरण में प्यार
दोनों ही हे दया के सागर
ममता के भंडार
सच्चा धनवान तो है वो
जिसने इनको ध्यायो
जिसने इनको ध्यायो
पायोजी मैंने पायो
श्री राधे नाम धन पायो।।
जन्म जन्म से भटके हुए को
गुरु दिखाते राह
राधे की चौखट पर आकर
मत कर तू परवाह
सब कुछ उन्हें मिला है
जिसने शीश झुकायो
जिसने शीश झुकायो
पायोजी मैंने पायो
श्री राधे नाम धन पायो।।
गुरु मिलन से पहले
मैंने लाखों कष्ट उठाए
जीवन के अनमोल पल
यूं ही व्यर्थ गवाए
हरि मिलन होगा कैसे
गुरु ने मोहे बतायो
गुरु ने मोहे बतायो
पायोजी मैंने पायो
श्री राधे नाम धन पायो।।
पायो जी मैंने पायो
श्री राधे नाम धन पायो
गायों जी मैने गायों
श्री गुरु नाम जब गायों
और ना अब कुछ चाहूं
सब कुछ मैंने पायो
सब कुछ मैंने पायो
पायोजी मैंने पायो
श्री राधे नाम धन पायो
गायों जी मैंने गायों
श्री गुरु नाम जब गायों
श्री राधे नाम धन पायो।।
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया भजन लिरिक्स : Uth Pardesi Tera Waqt Ho Gaya

उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया
अभी तो जगाया तुझे फिर सो गया
उठ परदेसी तेरा वक्त हों गया
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया।।
हम परदेसियों की यही है निशानी
आए और चले गए ख़तम कहानी
आए और चले गए ख़तम कहानी
कोई गया हसते हसते कोई रो गया
उठ परदेसी तेरा वक़्त हों गया
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया।।
बार बार पहले भी आया है जहाँ में
देख आँखे खोल तेरा ध्यान है कहाँ पर
देख आँखे खोल तेरा ध्यान है कहाँ पर
अनमोल जीवन तेरा व्यर्थ हो गया
उठ परदेसी तेरा वक़्त हों गया
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया।।
सारे रिश्ते नाते तेरे यहीं रह जाएंगे
हिरे और मोती तेरे काम नहीं आएँगे
हिरे और मोती तेरे काम नहीं आएँगे
बोझ पाप वाला क्यों यूँ व्यर्थ ढो रहा
उठ परदेसी तेरा वक़्त हों गया
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया।।
इस दुनिया में तेरा अपना नहीं है
यहाँ परदेसी कोई ठहरा नहीं है
यहाँ परदेसी कोई ठहरा नहीं है
वापस ना आया एक बार जो गया
उठ परदेसी तेरा वक़्त हों गया
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया।।
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया
अभी तो जगाया तुझे फिर सो गया
उठ परदेसी तेरा वक़्त हों गया
उठ परदेसी तेरा वक्त हो गया।।
नाचे मदन गोपाल बाज रही पायलिया भजन लिरिक्स

नाचे मदन गोपाल
बाज रही पायलिया
बाज रही पायलिया
बाज रही पायलिया
नाचे मदन गोपाल
बाज रही पायलिया।।
पग में नूपुर बाजे छम छम
कान्हा नाचे यशुमति आँगन
उर वैजन्ती माल
बाज रही पायलिया
नाचे मदन गोंपाल
बाज रही पायलिया।।
श्याम घटा घुँघरारी अलकन
तीन लोक मनुहारी मुस्कन
नैना बने विशाल
बाज रही पायलिया
नाचे मदन गोंपाल
बाज रही पायलिया।।
चंचल चितवन बैन रसीले
निल कमल है कृष्ण छविले
सांवरिया नन्दलाल
बाज रही पायलिया
नाचे मदन गोंपाल
बाज रही पायलिया।।
परमानन्द मगन ब्रज वासी
राधा रमण रूप सुख राशि
सुख सागर गोपाल
बाज रही पायलिया
नाचे मदन गोंपाल
बाज रही पायलिया।।
नाचे मदन गोपाल
बाज रही पायलिया
बाज रही पायलिया
बाज रही पायलिया
नाचे मदन गोंपाल
बाज रही पायलिया।।
Comments
Post a Comment