देवकी नंदन ठाकुर भजन लिरिक्स लिखित : Devki Nandan Bhajan Lyrics 4

तेरा दर्श पाने को जी चाहता है भजन लिरिक्स

Video thumbnail


तेरा दर्श पाने को जी चाहता है
खुदी को मिटाने का जी चाहता है।।

पिला दो हमें श्याम मस्ती के प्याले
मस्ती में आने को जी चाहता है
तेरा दर्श पाने को जी चाहता है
खुदी को मिटाने का जी चाहता है।।

दुनिया है मेरे श्याम नज़र का धोखा
इसे ठुकराने को जी चाहता है
तेरा दरश पाने को जी चाहता है
खुदी को मिटाने का जी चाहता है।।

उठे श्याम तेरी मोहब्बत का दरिया
मेरा डूब जाने को जी चाहता है
तेरा दरश पाने को जी चाहता है
खुदी को मिटाने का जी चाहता है।।

जुदाई तुम्हारी सहे श्याम कैसे
गले से लगाने को जी चाहता है
तेरा दरश पाने को जी चाहता है
खुदी को मिटाने का जी चाहता है।।

आँखों में आंसू भरे श्याम मेरे
जान लुटाने को जी चाहता है
तेरा दरश पाने को जी चाहता है
खुदी को मिटाने का जी चाहता है।।

जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे भजन लिरिक्स

Video thumbnail


जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे
ओ रसिया तेरे पीछे
जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे।।

तेरे पीछे कान्हा मैं तो वृन्दावन आई रे
वृन्दावन आई रे
ऐसी सुरीली तूने बांसुरी बजाई रे
बांसुरी बजाई रे
ये जीवन मोड़ लिया सांवरे तेरे पीछे
ओ रसिया तेरे पीछे
जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे।।

हुई मैं दीवानी मेने छोड़ा ये जमाना रे
छोड़ा ये जमाना रे
लागी लगन है अब तो श्याम को ही पाना रे
श्याम को ही पाना रे
ये रिश्ता जोड़ लिया सांवरे तेरे पीछे
ओ रसिया तेरे पीछे
जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे।।

कैसे मैं आऊं तेरी टेढ़ी है डगरिया रे
टेढ़ी है डगरिया रे
तुमको रिझाऊं कैसे बांके सावंरिया रे
बांके सावंरिया रे
ये घूँघट खोल दिया सांवरे तेरे पीछे
ओ रसिया तेरे पीछे
जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे।।

जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे
ओ रसिया तेरे पीछे
जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे।।

मेरे मनमोहन दिलदार देवकी नंदन जी भजन लिरिक्स

Video thumbnail


मेरे मनमोहन दिलदार
छबीले बांके कान्हा यार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

मधुर मधुर तेरी बाजे पायलिया
घायल कर गयी तिरछी नजरिया
मो पे दियो जादू डार
रंगीले ले गया चित निकार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

मेरे मनमोहन दिलदार
छबीले बांके कान्हा यार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

कुञ्ज गलीन में छम छम डोले
मिठो मधुर तोतलो बोले
तेरी पायल की झंकार
सुहावन और मोतिन को हार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

मेरे मन-मोहन दिलदार
छबीले बांके कान्हा यार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

ऐसी बनी माधुरी मूरत
मन में बस गयी साँवरी सूरत
सब जग है बेकार
मेरे मन बस गए कृष्ण मुरार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

मेरे मन-मोहन दिलदार
छबीले बांके कान्हा यार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

या छवि पे मैं बलिहारी जाऊँ
मन बसिया के मैं दर्शन पाऊँ
तोहे निरखु बारम बार
साँवरे रसिकन के सरदार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

मेरे मन-मोहन दिलदार
छबीले बांके कान्हा यार
दीवाना बना दिया
दीवाना बना दिया।।

हर घड़ी याद तेरी आये सौतन बनके भजन लिरिक्स

Video thumbnail


हर घड़ी याद तेरी आये सौतन बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।।

इक जमाना था बुलाने से चला आता था
मुझको कण कण में तेरा चेहरा नजर आता था
टूट गई मैं तेरे चेहरे का दर्पण बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके
हर घड़ी याद तेरी आये सोतन बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।।

शीशे जैसा मेरा दिल था जो तूने तोड़ दिया
मुझको लगता है किसी और से दिल जोड़ लिया
अब तो हर रात मुझे ढसती है नागिन बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके
हर घड़ी याद तेरी आये सोतन बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।।

दर्द अब दिल का बढ़ाने से भला क्या होगा
श्याम जो रूठा साथ छूटा अब कहाँ होगा
श्याम ब्रिज वास करूँ फिरती हूँ बावरी बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके
हर घड़ी याद तेरी आये सोतन बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।।

हर घड़ी याद तेरी आये सौतन बनके
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।।

ऐसी बंसी बजाई श्याम ने भजन लिरिक्स

Video thumbnail


ऐसी बंसी बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने
नी मै हुई दीवानी
नी मै हुई मस्तानी
ऐसी बंसी बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।

मुरली की धुन जब पड़ी कानन में
नींद ना आई श्याम मेरे नैनन में
मेरी निंदिया उड़ाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने
नी मै हुई दीवानी
नी मै हुई मस्तानी
ऐसी बंसी बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।

मुरली की धुन सुन जिया लहराए
उठे उमंग रहा नहीं जाये
ऐसी मस्ती चढ़ाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने
नी मै हुई दीवानी
नी मै हुई मस्तानी
ऐसी मुरली बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।

यमुना किनारे श्याम बंसी बजाये
एक एक सखी को नाच नचावे
ऐसी रास रचाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने
नी मै हुई दीवानी
नी मै हुई मस्तानी
ऐसी मुरली बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।

मुरली की धुन सुन ऐसी मै हो गई
दुनिया को छोड़ा श्याम तेरी मै हो गई
ऐसी लगन लगाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने
नी मै हुई दीवानी
नी मै हुई मस्तानी
ऐसी मुरली बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।

ऐसी बंसी बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने
नी मै हुई दीवानी
नी मै हुई मस्तानी
ऐसी बंसी बजाई श्याम ने
मेरी सुध बिसराई श्याम ने।।

प्रेम जब अनंत हो गया रोम रोम संत हो गया भजन लिरिक्स

Video thumbnail


प्रेम जब अनंत हो गया
रोम रोम संत हो गया
देवालय बन गया बदन
संत तो महंत हो गया।।

प्रेम पंत अति ही अगम
पार ना पावे कोय
जा ऊपर हरी कृपा करे
ता घट भीतर होय
प्रेम जब अनंत हों गया
रोम रोम संत हो गया।।

प्रेम ना बाड़ी उपजे
प्रेम ना हाट बिकाय
राजा परजा जो रुचे
शीश दिए ले जाए
प्रेम जब अनंत हों गया
रोम रोम संत हो गया।।

प्रेम करो घनश्याम सो
मन में छवि बसाय
हरी चरणन भक्ति मिले
जनम सफल होय जाय
प्रेम जब अनंत हों गया
रोम रोम संत हो गया।।

लाली मेरे लाल की
जित देखू तित लाल
लाल ही ढूंडन मैं गई
मैं भी हो गई लाल
प्रैम जब अनंत हो गया
रोम रोम संत हो गया।।

जो मैं ऐसो जानती
प्रीत करे दुःख होय
नगर ढिंढोरा पीटती
प्रीत ना करीयो कोय
प्रैम जब अनंत हो गया
रोम रोम संत हो गया।।

प्रेम प्रेम सब कोई कहे
प्रेम ना जाने कोय
शीश काट हाथई धरो
प्रेम कहावे सोय
प्रैम जब अनंत हो गया
रोम रोम संत हो गया।।

प्रेम जब अनंत हो गया
रोम रोम संत हो गया
देवालय बन गया बदन
संत तो महंत हो गया।।

मेरा मन पंछी ये बोले उड़ वृन्दावन जाऊँ भजन लिरिक्स

Video thumbnail


मेरा मन पंछी ये बोले
उड़ वृन्दावन जाऊँ
बृज की लता पता में
मैं राधे-राधे गाऊँ
मैं राधे-राधे गाऊँ
श्यामा-श्यामा गाऊँ।।

वृन्दावन की महिमा प्यारे
कोई ना जाने
प्रेम नगरिया मनमोहन की
प्रेमी पहचाने
वृन्दावन के महिमा प्यारे
कोई ना जाने
प्रेम नगरिया मनमोहन की
प्रेमी पहचाने
बृज गलियों में झूम-झूम के
बृज गलियों में झूम-झूम के
मन की तपन बुझाऊँ
बृज की लता पता में
मैं राधे-राधे गाऊँ
मैं राधे-राधे गाऊँ
श्यामा-श्यामा गाऊँ।।

निधिबन जी में जहाँ कन्हैया
रास रचाते है
प्रेम भरी अपनी बाँसुरिया
आप बजाते है
निधिबन जी में जहाँ कन्हैया
रास रचाते है
प्रेम भरी अपनी बाँसुरिया
आप बजाते है
राधा संग नाचे साँवरिया
राधा संग नाचे साँवरिया
दर्शन करके आऊँ
बृज की लता पता में
मैं राधे-राधे गाऊँ
मैं राधे-राधे गाऊँ
श्यामा-श्यामा गाऊँ।।

छेल छबीले कृष्ण पीया तेरी
याद सताती है
कुहु कुहु कर काली कोयल
मन तड़पाती है
छेल छबीले कृष्ण पीया तेरी
याद सताती है
कुहु कुहु कर काली कोयल
मन तड़पाती है
छीन लिया सब तूने मेरा
छीन लिया सब तूने मेरा
यार कहाँ अब जाऊँ
बृज की लता पता में
मैं राधे-राधे गाऊँ
मैं राधे-राधे गाऊँ
श्यामा-श्यामा गाऊँ।।

राधे राधे जपले मनवा
दुःख मीट जायेंगे
राधा राधा सुनके कान्हा
दौड़े आयेंगे
राधे राधे जपले मनवा
दुःख मीट जायेंगे
राधा राधा सुनके कान्हा
दौड़े आयेंगे
प्यारे राधा रमण तुम्हारे
प्यारे राधा रमण तुम्हारे
चरणों में रम जाऊँ
बृज की लता पता में
मैं राधे-राधे गाऊँ
मैं राधे-राधे गाऊँ
श्यामा-श्यामा गाऊँ।।

मेरा मन पंछी ये बोले
उड़ वृन्दावन जाऊँ
बृज की लता पता में
मैं राधे-राधे गाऊँ
मैं राधे-राधे गाऊँ
श्यामा-श्यामा गाऊँ।।

प्रियाकांतजू की आरती उतारो हे अली लिरिक्स

Video thumbnail


प्रियाकांतजू की आरती उतारो हे अली
सोहे यशोदा को लाल किरत भानु की लली
प्रियाकांतजू की आरती उतारो हे अली।।

भावे जलज कुसुम चित आकर्षक छवि
लाजे कोटि मनोज कटे कौंधनी सजी
पित पटुका सुहावे मुक्त हीरक मिली
प्रियाकांत जू की आरती उतारो हे अली।।

गोपी ग्वाल धेनु मोर भृंग खग पिक सुखी
धिक्ति दिव्यमान दांत भव्य सूरज मुखी
मोहन महिमा ललाम खोले भाग्य की गली
प्रियाकांत जू की आरती उतारो हे अली।।

राजे अधरन वेणु कर पंक कंकड़ दलि
शीश मोर को मुकुट कृष्ट राधिका खिली
बोहित भवसिंधु हेतु सुखदायक बली
प्रियाकांतजू की आरती उतारो हे अली।।

वाम भाग्य सोके संग श्री दामा भगिनी
मोहे सौम्य पित साटिका लजावे दामिनी
निम्ब संबुक पिराज गण देव विमली
प्रियाकांत जू की आरती उतारो हे अली।।

देवकी सुजान व्यास विप्र कुलमणि
कीनो सुकृत प्रशंश विश्व शांति सोमनी
गावे आरती सूचित मन कामना फली
प्रियाकांत जू की आरती उतारो हे अली।।

प्रियाकांतजू की आरती उतारो हे अली
सोहे यशोदा को लाल किरत भानु की लली
प्रियाकांत जू की आरती उतारो हे अली।।

मेरे श्याम ये बता दे ये तान कौन सी है भजन लिरिक्स

Video thumbnail


मेरे श्याम ये बता दे
ये तान कौन सी है
जिसे सुन के सारी दुनिया
तेरे दर पे झूमती है।।

मेरे दिल में बस गया है
तेरा अजीज चेहरा
दिलकश तेरी अदाएं
जुल्फो का घना पहरा
हंस कर के मोह लेते
मुस्कान कौन सी है।

मेरे श्याम ये बता दे
ये तान कौन सी है
जिसे सुन के सारी दुनिया
तेरे दर पे झूमती है।।

जादू भरी निगाहें
करती है क्या इशारा
बाहों में भरलू तुमको
लगता है मुझको प्यारा
आती है तेरी मुझको
ये याद कौन सी है

मेरे श्याम ये बता दें
ये तान कौन सी है
जिसे सुन के सारी दुनिया
तेरे दर पे झूमती है।।

तेरी अदाएं कर गयी
घायल हमारे दिल को
मुस्कान तेरी कान्हा
भाये हमारे दिल को
कजरारी तेरी आँखे
ये नजर कौन सी है

मेरे श्याम ये बता दें
ये तान कौन सी है
जिसे सुन के सारी दुनिया
तेरे दर पे झूमती है।।

इस ज़माने में कलेजा तक हिला देते हैं लोग भजन लिरिक्स

Video thumbnail


इस ज़माने में कलेजा तक
हिला देते हैं लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग
मुर्दा भी काँप उठे
जिन्दा जला देते है लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग।।

पैसे बिन प्यार कहाँ
पैसे बिन यार कहाँ
गैर तो गैर है अपनों
का एतबार कहाँ
ऐसा है आज चलन
मेरे प्रभु तुमको नमन
बैठकर दिल में राज दिल का
चूरा लेते हैं लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग।।

माँ तो एक माँ होती है
माँ तो आँखों की ज्योति है
उनसे पूछो जिनकी नही
देखो एक माँ होती है
ऐसी ममता मयी माता का
दिल दुखा देते हैं लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग।।

पैसा है यार यहाँ
वर्ना बेकार जहाँ
पैसो के खातिर जग में
इंसा लाचार यहाँ
पैसो के खातिर घर की
लक्ष्मी जला देते हैं लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग।।

पैसा भगवान बना
फिर ये हैवान बना
पहले इंसान बना
फिर ये शैतान बना
पैसो के खातिर अपनों को
दगा देते है लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग।।

पैसा का आना बुरा
पैसे का जाना बुरा
पैसा प्यारा लगता
चाहे खोटा या खरा
पैसो के खातिर अपनों को
मिटा देते हैं लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग।।

इस ज़माने में कलेजा तक
हिला देते हैं लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग
मुर्दा भी काँप उठे
जिन्दा जला देते है लोग
सगे भाई को जहर हँसकर
पिला देते हैं लोग।।

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur