जया किशोरी भजन लिरिक्स लिखित : Jaya Kishori Bhajan Lyrics 6

तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली भजन लिरिक्स

Video thumbnail


तेरे द्वार खड़ा भगवान हो
तेरें द्वार खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली।।

तेरा होगा बड़ा एहसान
कि जुग जुग तेरी रहेगी शान
भगत भर दे रे झोली
तेरें द्वारे खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली
ओ भगत भर दे रे झोली।।

डोल उठी है सारी धरती देख रे
डोला गगन है सारा
भीख मांगने आया तेरे घर
जगत का पालनहारा रे
जगत का पालनहारा
मै आज तेरा मेहमान
कर ले रे मुझसे ज़रा पहचान
भगत भर दे रे झोली
तेरे द्वारे खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली
ओ भगत भर दे रे झोली।।

आज लुटा दे रे सर्वस्व अपना
मान ले कहना मेरा
मिट जायेगा पल मे तेरा
जनम-जनम का फेरा रे
जनम-जनम का फेरा
तू छोड़ सकल अभिमान
अमर कर ले रे तू अपना दान
भगत भर दे रे झोली
तेरे द्वार खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली।।

तेरें द्वार खड़ा भगवान हो
तेरे द्वारे खड़ा भगवान
भगत भर दे रे झोली।।

हर बात को भूलो मगर माँ बाप मत भूलना भजन लिरिक्स

Video thumbnail


हर बात को भूलो मगर
माँ बाप मत भूलना
उपकार इनके लाखों है
इस बात को मत भूलना।।

धरती पर देवो को पूजा
भगवान को लाख मनाया है
तब तेरी सूरत पायी है
संसार में तुझको बुलाया है
इन पावन लोगो के दिल को
पत्थर बनकर मत तोडना
उपकार इनके लाखों है
इस बात को मत भूलना।।

अपने ही पेट को काटा है
और तेरी काया सजाई है
अपना हर कौर खिलाया तुझे
तब तेरी भूख मिटाई है
इन अमृत देने वालो के
जीवन जहर मत घोलना
उपकार इनके लाखों है
इस बात को मत भूलना।।

जो चीज भी तुमने मांगी है
वो सब कुछ तुमने पाया है
हर जिद को लगाया सीने से
बड़ा तुमसे स्नेह जताया है
इन प्यार लुटाने वाले का
तुम प्रेम कभी मत भूलना
उपकार इनके लाखों है
इस बात को मत भूलना।।

गीले में सदा ही सोए हैं
सूखे में तुझे सुलाया है
बाहों का बनाकर के झूला
दिन और रात तुझे झुलाया है।
इन निर्मल निश्छल आँखों मे
एक आंसू भी मत घोलना
उपकार इनके लाखों है
इस बात को मत भूलना।।

चाहे लाख कमाई धन दौलत
ये बंगला कोठी बनाई है
माँ बाप ही ना खुश है तेरे
बेकार ये तेरी कमाई है
यह लाख नहीं यह ख़ाक है
इस बात को मत भूलना
उपकार इनके लाखों है
इस बात को मत भूलना।।

हर बात को भूलो मगर
माँ बाप मत भूलना
उपकार इनके लाखों है
इस बात को मत भूलना।।

श्याम रंग मन भायो जया किशोरी जी भजन लिरिक्स

Video thumbnail


श्याम रंग मन भायो
दीवानी मैं श्याम की
मुरली के तान की
बाजी जो मुरलिया ऐसी
सुध नहीं प्राण की

भायो रे भायो रे भायो रे
भायो रे भायो रे भायो रे

श्याम रंग मन भायो
श्याम रंग मन भायो मेरे
श्याम तन मन छायो
श्याम रंग मन भायो मेरे।।

श्याम पिया की बन के जोगनिया
रंग गयी उस रंग में
जग संसार निगोडा लागे
श्याम बसे अंग में
राधा के संग में

मस्तानी मैं श्याम की
राधे कृष्णा नाम की
सावरी सलोनी सूरत
मेरे घनश्याम की

भायो रे भायो रे भायो रे
भायो रे भायो रे भायो रे

श्याम रंग मन भायो
श्याम रँग मन भायो
श्याम तन मन छायो
श्याम रंग मन भायो मेरे।।

श्याम ही तन में
श्याम ही मन में
श्याम ही जीवन में
श्याम की धुन में
छम छम नाचू
बावरिया बन के
पायलिया खनके

मतवारी मैं श्याम की
माला हरी नाम की
गले में विराजू जैसे
झटा गूँज माल की

भायो रे भायो रे भायो रे
भायो रे भायो रे भायो रे

श्याम रंग मन भायो
श्याम रँग मन भायो
श्याम तन मन छायो
श्याम रँग मन भायो मेरे।।

याद में तेरी ओ साँवरिया
दिन बीते और रैन
प्यास बुझेगी कब इस मन की
कब आएगा चैन
बरसत तुम बिन नैन

श्याम मेरा यार है
श्याम दिलदार है
आँधी किसी लाकड़ी का
श्याम आधार है

भायो रे भायो रे भायो रे
भायो रे भायो रे भायो रे

श्याम रँग मन भायो
श्याम रँग मन भायो
श्याम तन मन छायो
श्याम रँग मन भायो मेरे।।

ना जप जानू
ना तप जानू
ना भक्ति का मोल
मेरे गिरिधर
मैं गिरिधर की
बात जया अनमोल
सावरिया कुछ बोल

सावरे का साथ है
सावरे का हाथ है
मेरे सा दीन कोई
वो दीनो का नाथ है

भायो रे भायो रे भायो रे
भायो रे भायो रे भायो रे

श्याम रंग मन भायो
श्याम रँग मन भायो
श्याम तन मन छायो
श्याम रँग मन भायो मेरे।।

श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे भजन लिरिक्स : Shyam Baba Ko Shringar Man Bhave Lyrics

Video thumbnail


श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे
खाटू वाले को दरबार मन भावे
दुनिया का नजारा के देखा के देखा
श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे।।

ऐ को मुखडो प्यारो प्यारो
ऐ की आंख्या जो अमृत की प्याली
ऐ की माथे मुकुट है छापर
मोर पंखिया गजब की निराली
ऐ का घूंघर वाला बाल
ऐ के हीरो चमके भाल
में चाँद सितारा के देखा के देखा
श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे।।

ये तो बदल बदल करे पहरे
नित बागा रंग बिरंगा
कद केसर लाल गुलाबी
कदे धोला कदे पचरंगा
बागो पेहरे घेर गुमेर
पहरे थोड़ी थोड़ी देर
एक बागो दोबारा ना देखा ना देखा
श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे।।

ऐ के मोटा मोटा गजरा
फूल कई भांत का पिरोया
ऊपर से इतर छिडके
चारो कानि से सेवक है आया
म्हारो बाबो है शौकीन
देख तबियत हो रंगीन
गुलशन की बहारा के देखा के देखा
श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे।।

बेठ्यो दरबार लगाकर
यो तो मन्द मन्द मुस्कावे
मांगणिया ने यो बांटे
यो प्रेमी से प्रेम बढ़ावे
सारो बाबा को परिवार
बिन्नू श्याम लुटावे प्यार
अठे थारा और म्हारा के देखा के देखा
श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे।।

श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे
खाटू वाले को दरबार मन भावे
दुनिया का नजारा के देखा के देखा
श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे।।

हे स्वर की देवी माँ वाणी में मधुरता दो जया किशोरी जी भजन : Hey Swar Ki Devi Maa Lyrics

Video thumbnail


हे स्वर की देवी माँ
वाणी में मधुरता दो
मैं गीत सुनाती हूँ
संगीत की शिक्षा दो।।


सरगम का ज्ञान नही
ना लय का ठिकाना है
तुम्हे आज सभा में माँ
हमे दरश दिखाना है
संगीत समंदर से
सुरताल हमें दे दो
हे स्वर की देवी मां
वाणी में मधुरता दो।।

शक्ति ना भक्ति है
सेवा का ज्ञान नही
तुम्हे आज सुनाने को
कोई सुन्दर गान नही
गीतों के खजानो से
एक गीत मुझे दे दो
हे स्वर की देवी मा
वाणी में मधुरता दो।।

अज्ञान ग्रसित होकर
क्या गीत सुनाऊ में
टूटे हुए शब्दो से
क्या स्वर को सजाऊँ में
तू ज्ञान का स्त्रोत बहा
माँ मुझपे दया कर दो
हे स्वर की देवी मा
वाणी में मधुरता दो।।

हे स्वर की देवी मा
वाणी में मधुरता दो
मैं गीत सुनाती हूँ
संगीत की शिक्षा दो।।

बस इतनी तमन्ना है श्याम तुम्हे देखूं भजन लिरिक्स

Video thumbnail


बस इतनी तमन्ना है
बस इतनी तमन्ना है
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

सिर मुकुट सुहाना हो
माथे तिलक निराला हो
गल मोतियन माला हो
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

कानो में हो बाली
लटके लट घुंघराली
तेरे अधर पे मुरली हो
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

बाजू बंद बाहों पे
पैजनियाँ पाओं में
होठों पे हसी कुछ हो
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

दिन हो या अँधेरा हो
चाहे शाम सवेरा हो
सोऊँ तो सपनो में
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

चाहे घर हो नंदलाला
कीर्तन हो गोपाला
हर जग के नज़ारे में
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

कहता है कमल ऐ किशन
सौगात मुझे यह दे
जिस और नज़र फेरूँ
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

बस इतनी तमन्ना हैं
बस इतनी तमन्ना हैं
श्याम तुम्हे देखूं
घनश्याम तुम्हे देखूं।।

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा लिरिक्स : Lagan Tumse Laga Baithe Lyrics

Video thumbnail


लगन तुमसे लगा बैठे
जो होगा देखा जाएगा
तुम्हे अपने बना बैठे
जो होगा देखा जाएगा।।

कभी दुनिया से डरते थे
छुप छुप याद करते थे
लो अब परदा उठा बैठे
जो होगा देखा जाएगा।

लगन तुम से लगा बैठें
जो होगा देखा जाएगा
तुम्हे अपने बना बैठे
जो होगा देखा जाएगा।।

कभी यह ख्याल था दुनिया
हमें बदनाम कर देगी
शर्म अब बेच खा बैठे
जो होगा देखा जाएगा।

लगन तुम से लगा बैठें
जो होगा देखा जाएगा
तुम्हे अपने बना बैठे
जो होगा देखा जाएगा।।


दीवाने बन गए तेरे तो फिर
दुनिया से क्या मतलब
तेरी गलियो में आ बैठे
जो होगा देखा जाएगा।

लगन तुम से लगा बैठें
जो होगा देखा जाएगा
तुम्हे अपने बना बैठे
जो होगा देखा जाएगा।।

लगन तुमसे लगा बैठे
जो होगा देखा जाएगा
तुम्हे अपने बना बैठे
जो होगा देखा जाएगा।।


साँवरियो है सेठ म्हारी राधा जी सेठाणी है भजन लिरिक्स : Sawariyo Hai Seth Lyrics

Video thumbnail


साँवरियो है सेठ
म्हारी राधा जी सेठाणी है
साँवरियों है सेठ
म्हारी राधा जी सेठाणी है
ये तो जाने दुनिया सारी है।।

राजाओं के राजा
महारानी की रानी
सिरमौर मुकुट साझे
जोड़ी बड़ी प्यारी
दरबार है प्यारा
राधा के संग साझे
सुने पलने सेठ
सुने पलने सेठ
सुने पलने सेठाणी है
ये तो जाने दुनिया सारी है।।

सांवरियां राधा जी
भक्ता पे है राजी
करे घणो लाड है
भंडार लुटावे है
हर बात बणावे है
भक्ता रा ठाट है
देवे छप्पर फाड़
देवे छप्पर फाड़
नही इनसो कोई दानी है
ये जाने दुनिया सारी है।।

सुख दुख मे साँवरियो
सुख दुख मे राधा जी
सदा तेरे साथ है
मेरी चिंता दुर करे
मेरी विपदा दुर करे
रख लेवे बात है
भक्ता रो तो काम
भक्ता रो तो काम
बस एक हाजरी लगाणि है
ये जाने दुनिया सारी है।।

साँवरियो है सेठ
म्हारी राधा जी सेठाणी है
साँवरियों है सेठ
म्हारी राधा जी सेठाणी है
ये तो जाने दुनिया सारी है।।

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है हिंदी लिरिक्स : Mera Aapki Kripa Se Sab Kaam Ho Raha Hai Lyrics

Video thumbnail


मेरा आपकी कृपा से
सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया
मेरा नाम हो रहा है।।


पतवार के बिना ही
मेरी नाव चल रही है
हैरान है जमाना
मंजिल भी मिल रही है
करता नहीं मैं कुछ भी
सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया
मेरा नाम हो रहा है।।

तुम साथ हो जो मेरे
किस चीज की कमी है
किसी और चीज की अब
दरकार भी नहीं है
तेरे साथ से गुलाम अब
गुलफाम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया
मेरा नाम हो रहा है।।

मैं तो नहीं हूँ काबिल
तेरा पार कैसे पाऊं
टूटी हुई वाणी से
गुणगान कैसे गाऊं
तेरी ही प्रेरणा से
ये कमाल हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया
मेरा नाम हो रहा है।।

करता नहीं मैं कुछ भी
सब काम हो रहा है
तेरी दया से कान्हा
आराम हो रहा है
तेरी दया से बाबा
संसार चल रहा है
करते हो तुम कन्हैया
मेरा नाम हो रहा है।।

जिसने जगाया जग को
उसको जगा रहा हूँ
कान्हा तेरी बदौलत
मै भजन सुना रहा हूँ
गाता रहूँ हमेशा
जो कुछ भी गा रहा हूँ
करते हो तुम कन्हैया
मेरा नाम हो रहा है।।

मेरा आपकी कृपा से
सब काम हो रहा है
करते हो तुम कन्हैया
मेरा नाम हो रहा है।।

तु कितनी अच्छी है तु कितनी भोली है भजन लिरिक्स

Video thumbnail


तु कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है
प्यारी प्यारी है, ओ माँ, ओ माँ
ये जो दुनियां है, बन है काँटो का
तू फुलवारी है, ओ माँ, ओ माँ।।

दुखन लागी हैं माँ तेरी अँखियाँ
मेरे लिए जागी है तू सारी सारी रतिया
मेरी निंदिया पे अपनी निंदिया भी तूने वारी है
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, प्यारी माँ।।

अपना नहीं तुझे सुख दुःख कोई
मैं मुस्काया तू मुस्कायी, मैं रोया तू रोई
मेरे हँसने पे, मेरे रोने पे, तू बलिहारी है
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, प्यारी माँ।।

माँ बच्चो की जा होती है
वो होते हैं किस्मत वाले, जिनकी माँ होती है
तू कितनी सुन्दर है, तू कितनी शीतल है
न्यारी न्यारी है, ओ माँ, ओ माँ, प्यारी माँ।।

तु कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है
प्यारी प्यारी है, ओ माँ, ओ माँ
ये जो दुनियां है, बन है काँटो का
तू फुलवारी है, ओ माँ, ओ माँ।।

एक दिन वो भोला भंडारी बनकर सुन्दर नारी भजन लिरिक्स : Ek Din Vo Bhole Bhandari Lyrics

Video thumbnail


एक दिन वो भोला भंडारी
बनकर सुन्दर नारी
बिरज में आ गए हैं
बिरज में आ गए हैं
पार्वती ने मना किया तो
ना माने त्रिपुरारी
बिरज में आ गए हैं
बिरज में आ गए हैं।।

पार्वती से बोले
मैं भी चलूँगा तेरे संग में
राधा संग श्याम नाचे
मैं भी नाचूँगा तेरे संग में
रास रचेगा ब्रज में भारी
मुझे दिखाओ प्यारी
बिरज में आ गए हैं
बिरज में आ गए हैं।।

ओ मेरे भोले स्वामी
कैसे ले जाऊं अपने साथ में
मोहन के सिवा वहां
कोई पुरुष ना जाए रास में
हंसी करेगी ब्रज की नारी
मानो बात हमारी
बिरज में आ गए हैं
वृंदावन आ गए हैं।।

ऐसा सजा दो मुझे
कोई ना जाने इस राज को
मैं हूँ सहेली तेरी
ऐसा बताना ब्रजराज को
बना के जुड़ा पहन के साड़ी
चाल चले मतवाली
बिरज में आ गए हैं
गोकुल में आ गए हैं।।

देखा मोहन ने ऐसा
समझ गये वो सारी बात रे
ऐसी बजाई बंसी
सुध बुध भूले भोलेनाथ रे
खिसक गयी जब सर से साड़ी
मुस्काये गिरधारी
बिरज में आ गए हैं
बिरज में आ गए हैं।।

एक दिन वो भोला भंडारी
बनकर सुन्दर नारी
गोकुल में आ गए हैं।
पार्वती ने मना किया तो
ना माने त्रिपुरारी
बिरज में आ गए हैं
बिरज में आ गए हैं।।

जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है हिंदी भजन लिरिक्स : Jagat Ke Rang Kya Dekhu Lyrics

Video thumbnail


जगत के रंग क्या देखूं
तेरा दीदार काफी है
क्यों भटकूँ गैरों के दर पे
तेरा दरबार काफी है।।

नहीं चाहिए ये दुनियां के
निराले रंग ढंग मुझको
निराले रंग ढंग मुझको
चली जाऊँ मैं वृंदावन
चली जाऊँ मैं वृंदावन
तेरा दरबार काफी है
जगत के रंग क्या देखू
तेरा दीदार काफी है।।

जगत के साज बाजों से
हुए हैं कान अब बहरे
हुए हैं कान अब बहरे
कहाँ जाके सुनूँ बंशी
कहाँ जाके सुनूँ बंशी
मधुर वो तान काफी है
जगत के रंग क्या देखू
तेरा दीदार काफी है।।

जगत के रिश्तेदारों ने
बिछाया जाल माया का
बिछाया जाल माया का
तेरे भक्तों से हो प्रीति
तेरे भक्तों से हो प्रीति
श्याम परिवार काफी है
जगत के रंग क्या देखू
तेरा दीदार काफी है।।

जगत की झूटी रौनक से
हैं आँखें भर गयी मेरी
हैं आँखें भर गयी मेरी
चले आओ मेरे मोहन
चले आओ मेरे मोहन
दरश की प्यास काफी है
जगत के रंग क्या देखू
तेरा दीदार काफी है।।

जगत के रंग क्या देखूं
तेरा दीदार काफी है
क्यों भटकूँ गैरों के दर पे
तेरा दरबार काफी है।।


Comments

Popular Lyrics / Posts

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ

जिस भजन में राम का नाम ना हो jis bhajan me ram ka naam na ho us bhajan ko gana na chahiye