Rajni Rajasthani Bhajan Lyrics : रजनी राजस्थानी भजन के लिरिक्स 1
आजा आकर साँवरे पतवार चला दे लिरिक्स : Aaja Aakar Sanwre Patwar Chala De Lyrics

आजा आकर साँवरे
पतवार चला दे
आजा आकर सांवरे
पतवार चला दे
डूब रही है नैया मेरी
डूब रही है नैया मेरी
पार लगा दे
आजा आकर सांवरे
पतवार चला दे
सांवरे आ भी जा
सांवरे आ भी जा।।
थाम लिया जो दामन
बाबा तूने मेरा
जीवन की इस शाम का
पल में होगा सवेरा
रैन अँधेरी आकर बाबा
रैन अँधेरी आकर बाबा
राह दिखा दे
आजा आकर सांवरे
पतवार चला दे।।
साथ मेरे रहते हो तुम
विश्वास दिला दो
किरपा कर दो ऐसी
हर संताप मिटा दो
घबराता क्यूँ दिल ये मेरा
घबराता क्यूँ दिल ये मेरा
धीर बंधा दे
आजा आकर सांवरे
पतवार चला दे।।
आस का बंधन जग से
मैंने तोड़ लिया है
दुनिया का हर रिश्ता
तुमसे जोड़ लिया है
आकर अब तो ‘अनुज; का बाबा
आकर अब तो ‘अनुज; का बाबा
साथ निभा दे
आजा आकर सांवरे
पतवार चला दे।।
आजा आकर साँवरे
पतवार चला दे
आजा आकर सांवरे
पतवार चला दे
डूब रही है नैया मेरी
डूब रही है नैया मेरी
पार लगा दे
आजा आकर सांवरे
पतवार चला दे
सांवरे आ भी जा
सांवरे आ भी जा।।
श्याम नहीं जी सकता मैं तुम्हारे बिना : Shyam Nahi Jee Sakta Tumhare Bina Lyrics

अब जीना है मुश्किल मेरा
सांवरिया तेरे सहारे बिना
श्याम नहीं जी सकता
मैं तुम्हारे बिना
मैं हार गया ये पता है मुझे
अपनाओ ना तुम हारे बिना
श्याम नही जी सकता
मैं तुम्हारे बिना।।
आस भी तू विश्वास भी तू है
तू ही एक सहारा है
नाव भी तू पतवार भी तू है
तू ही मेरा किनारा है
गम की काली रातों में बस
तू ही तो उजियारा है
जब जब संकट आया है प्रभु
मैंने तुझे पुकारा है
बेचैन मेरी ये आंखें है
बेचैन मेरी ये आंखें है
सांवरिया तुझे निहारे बिना
श्याम नही जी सकता
मैं तुम्हारे बिना।।
श्याम सहारा तू हारों का
सुनकर मैं भी आया हूं
दे दो मुझको श्याम सहारा
मैं जग से ठुकराया हूं
और नहीं कुछ संग में बाबा
बस आंसू ही लाया हूं
आज बता दो सबको बाबा
क्या मैं तुझको भाया हूं
तू मौका दे ना लौटूंगा
तू मौका दे ना लौटूंगा
नाव अपनी लगाए किनारे बिना
श्याम नही जी सकता
मैं तुम्हारे बिना।।
मुझको अपनी शरण में रखना
जब तक मेरी सांस रहे
तेरा ये पागल प्रेमी भी
बाबा तेरे पास रहे
प्यार किया है तुझसे बाबा
प्यार में तेरे हारा हूं
मुझे पता है जैसा भी हूं
लेकिन तुझको प्यारा हूं
नहीं चैन तुझे आएगा ‘मनुज’
नहीं चैन तुझे आएगा ‘मनुज’
वो भव से पार उतारे बिना
श्याम नही जी सकता
मैं तुम्हारे बिना।।
अब जीना है मुश्किल मेरा
सांवरिया तेरे सहारे बिना
श्याम नहीं जी सकता
मैं तुम्हारे बिना
मैं हार गया ये पता है मुझे
अपनाओ ना तुम हारे बिना
श्याम नही जी सकता
मैं तुम्हारे बिना।।
मेरी दुनिया बदल गई : Meri Duniya Badal Gayi

मिले हो जब से
मुझको सांवरिया
मेरी दुनिया बदल गई
बदल गई, बदल गई
बदल गई, बदल गई।।
बदला मेरा जीवन
जब से तुम्हें देखा
बदल गई मेरे
भाग्य की भी रेखा
तुमने कभी काटी
बात नहीं मेरी
उतना दिया जितनी
औकात नहीं मेरी
बदल गई, बदल गई
बदल गई, बदल गई।।
मैं तो भटकता था
यूं ही राहों में
टूटे हुए सपने
थे मेरी निगाहों में
जब से पाया है
मैंने तुम्हारा दर
खाने को रोटी
रहने को है घर
बदल गई, बदल गई
बदल गई, बदल गई।।
मेरी जरूरत पर
काम तुम्ही आए
हारे के साथी
तुम यूं ही ना कहलाए
श्याम धनी सुन लो
‘मनुज’ तुम्हारा है
बस तुमको अर्पण
ये जीवन सारा है
बदल गई, बदल गई
बदल गई, बदल गई।।
मिले हो जब से
मुझको सांवरिया
मेरी दुनिया बदल गई
बदल गई, बदल गई
बदल गई, बदल गई।।
बस तुम्हारा हूँ मैं : Bas Tumhara Hu Main

एक हारा हुआ
बेसहारा हूं मैं
श्याम जैसा भी हूं
बस तुम्हारा हूँ मैं
श्याम जैसा भी हूं
बस तुम्हारा हूं मैं।।
टूट गया है दिल मेरा
दर्द भरे हालातों में
नींद नहीं आती है
रोता हूं मैं रातों में
मेरी जिंदगी ये श्याम है
तेरे हाथों में
सुख का सागर है तू
सुख का सागर है तू
दुख की धारा हूं मैं
श्याम जैसा भी हूं
बस तुम्हारा हूं मैं।।
याद नहीं है मुझको मैं
खुल के कब मुस्काया था
याद नहीं है मुझको मैं
खाया या ना खाया था
हाथ पकड़ कर तू ही सांवरे
संग लाया था
अब संभालो मुझे
अब संभालो मुझे
जग से हारा हूं मैं
श्याम जैसा भी हूं
बस तुम्हारा हूं मैं।।
गैरों की क्या बात है
अपनों ने ही लूटा है
जिसका नाम मुकद्दर है
वो तो मुझसे रूठा है
तेरा ‘मनुज’ देखो तो सांवरे
कितना टूटा है
तेरे रहते यहां
तेरे रहते यहां
गम का मारा हूं मैं
श्याम जैसा भी हूं
बस तुम्हारा हूं मैं।।
एक हारा हुआ
बेसहारा हूं मैं
श्याम जैसा भी हूं
बस तुम्हारा हूँ मैं
श्याम जैसा भी हूं
बस तुम्हारा हूं मैं।।
तीखे तीखे नैना वाला म्हारा श्याम : Tikhe Tikhe Naina Wala Mhara Shyam

तीखे तीखे नैना वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही
ओ मोटे मोटे नैना वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही
देख तो सही रे प्यारा
देख तो सही
मैं भी आया सुन करके
थारो नाम
म्हारे कानि देख तो सही।।
दसो दिशा में गूंज रह्यो है
श्याम तेरो जयकारो
ऐसो है तू गुणा को सागर
पूज रह्यो जग सारो
दुनिया बाजी बाजी
आवे थारे धाम
म्हारे कानि देख तो सही
तीखे तीखे नैणा वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही।।
रोता ने तू सदा हसावे
तेरी बाण पुरानी
हार्या को तू बने सहारो
मेट देवे परेशानी
तू तो गिरने से
पहले ही लेवे थाम
म्हारे कानि देख तो सही
तीखे तीखे नैणा वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही।।
श्याम तेरे चरणा के माही
अर्ज करा कर जोड़
ओढ़ बड़े संसार के माही
तेरो ना कोई होड़
तू तो पल भर में
बनावे बिगड़ा काम
म्हारे कानि देख तो सही
तीखे तीखे नैणा वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही।।
बीच भंवर में फंसी हुई है
नैया पार लगा दे
‘बिन्नू’ बोले फेर अनोखो
चमत्कार दिखला दे
म्हारे हिवड़े ने
मिल जावेगो आराम
म्हारे कानि देख तो सही
तीखे तीखे नैणा वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही।।
तीखे तीखे नैना वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही
ओ मोटे मोटे नैणा वाला
म्हारा श्याम
म्हारे कानि देख तो सही
देख तो सही रे प्यारा
देख तो सही
मैं भी आया सुन करके
थारो नाम
म्हारे कानि देख तो सही।।
जो श्याम को ध्याता है वो मौज उड़ाता है : Jo Shyam Ko Dhyata Hai

जो श्याम को ध्याता है
वो मौज उड़ाता है
जी भर के श्याम भजो
व्यर्थ ना जाएगा
ना जाने किस घड़ी
तुम्हारे काम ये आएगा
जो श्याम को ध्याता हैं
वो मौज उड़ाता है।।
श्री श्याम से जोड़ो नाता
हां नाता
समझो इसको
अपना भाग्य विधाता
ये जिसको भी अपनाता
अपनाता
उसकी खातिर
क्या से क्या कर जाता
संकट की घड़ियों में
दौड़ा आता है
भरी सभा में आकर के
ये लाज बचाता है
जो श्याम को ध्याता हैं
वो मौज उड़ाता है।।
जो श्याम का चिंतन करता
हां करता
उसकी चिंता
श्याम धनी को रहती
खुद को रोक ना पाता
हां पाता
जब अंखियों से
प्रेम की धारा बहती
प्रेमी की व्याकुलता
देख ना पाता है
प्रेमी के हर असुवन का
वो मोल चुकाता है
जो श्याम को ध्याता हैं
वो मौज उड़ाता है।।
यदि प्रीत तुम्हारी सच्ची
हां सच्ची
और मान लिया
श्याम को सब कुछ अपना
रे मन तू क्यों घबराए
हां घबराए
पूरा होगा
जीवन का हर सपना
‘बिन्नू’ जो श्याम भजे
सब कुछ पाता है
उसका तो ये मानव जीवन
धन्य हो जाता है
जो श्याम को ध्याता हैं
वो मौज उड़ाता है।।
जो श्याम को ध्याता है
वो मौज उड़ाता है
जी भर के श्याम भजो
व्यर्थ ना जाएगा
ना जाने किस घड़ी
तुम्हारे काम ये आएगा
जो श्याम को ध्याता हैं
वो मौज उड़ाता है।।
मैं ढूंढ नहीं पाया दिलदार कोई ऐसा : Main Dhund Nahi Paya Dildar Koi Aisa

मैं ढूंढ नहीं पाया
दिलदार कोई ऐसा
जो प्यार करे मुझसे
बाबा तेरे जैसा
साँवरे तेरे है हम साँवरे
साँवरे तेरी कसम साँवरे।।
आँसू कभी छलके
जो आँख से मेरी
तुम दौड़ के आते
करते नहीं देरी
साथी नहीं देखा
मैंने कोई ऐसा
जो प्यार करे मुझसे
बाबा तेरे जैसा
साँवरे तेरे है हम साँवरे
साँवरे तेरी कसम साँवरे।।
दिल को कभी मेरे
तोड़ा नहीं तुमने
मुझको अकेला भी
छोड़ा नहीं तुमने
रिश्ता निभाया है
तूने मात पिता जैसा
जो प्यार करे मुझसे
बाबा तेरे जैसा
साँवरे तेरे है हम साँवरे
साँवरे तेरी कसम साँवरे।।
बस तेरी शरण मिले
अब कोई चाह नहीं
इस झूटे जग की तो
मुझको परवाह नहीं
पाया ‘अनुज’ ने तो
है प्यार तेरा ऐसा
कोई ना कर सके
मेरे श्याम के जैसा
साँवरे तेरे है हम साँवरे
साँवरे तेरी कसम साँवरे।।
मैं ढूंढ नहीं पाया
दिलदार कोई ऐसा
जो प्यार करे मुझसे
बाबा तेरे जैसा
साँवरे तेरे है हम साँवरे
साँवरे तेरी कसम साँवरे।।
तू मेरा कौन है : Tu Mera Kaun Hai

माँ की तरह ही पाला मुझे
बनके पिता भी संभाला मुझे
श्याम ओ मेरे श्याम
तू मेरा कौन है
श्याम ओ मेरे श्याम
तू मेरा कौन हैं।।
चल रही है जिंदगी
ये तेरे नाम से
जोड़ा तूने नाता
है इस गुलाम से
भाई है तू तू है सखा
सब मेरा है तू
तू ना मुझे दिखता मगर
तू है रूबरू
अपने साथ साथ में ही
पाया है तुझे
माँ की तरह ही पाला मुझे
बनके पिता भी संभाला मुझे
श्याम ओ मेरे श्याम
तू मेरा कौन हैं।।
जब से मेरे दिल में
हो तुम उतर गए
सारे रिश्ते दुनिया के
फीके पड़ गए
तेरे सिवा कोई मुझे
भाए नहीं कहीं
सुनता है तू बातें मेरी
होगा तू यहीं कहीं
तुझ पे खुद से ज्यादा
भरोसा है मुझे
माँ की तरह ही पाला मुझे
बनके पिता भी संभाला मुझे
श्याम ओ मेरे श्याम
तू मेरा कौन हैं।।
तेरे रहते जीवन में
कोई ना कमी
बदली तूने खुशियों में
आंखों की नमी
अब तो ‘मनुज’ रोता नहीं
हंसता है हर घड़ी
मुझको पता तुझको मेरी
चिंता है बड़ी
इसलिए ही दर पे
बुलाया है मुझे
माँ की तरह ही पाला मुझे
बनके पिता भी संभाला मुझे
श्याम ओ मेरे श्याम
तू मेरा कौन हैं।।
माँ की तरह ही पाला मुझे
बनके पिता भी संभाला मुझे
श्याम ओ मेरे श्याम
तू मेरा कौन है
श्याम ओ मेरे श्याम
तू मेरा कौन हैं।।
Comments
Post a Comment