विनोद अग्रवाल भजन लिरिक्स लिखित : Vinod Agarwal Bhajan Lyrics 1

मेरे जीवन धन प्यारे मैं कब से तुम्हें बुलाऊं लिरिक्स : Mere Jeevan Dhan Pyare Lyrics

Video thumbnail


मेरे जीवन धन प्यारे
मैं कब से तुम्हें बुलाऊं
आओ नैनो के तारे
मैं चरण कमल सहलाऊं।।

यशोमती मैया के बारे
मैं माखन तुम्हें खिलाऊं
ब्रजपति के परम दुलारे
मैं सुललित लाड़ लड़ाऊं
नन्द बाबा के परम दुलारे
मैं सुललित लाड़ लड़ाऊं
आओ नैनो के तारे
मैं चरण कमल सहलाऊं।।

हे सखा प्राण आधारे
मैं मनहर खेल खिलाऊं
ब्रज युवतिन प्राण पियारे
मैं हीय रस तुम्हें पिला‌ऊं
ब्रज युवतिन प्राण पियारे
मैं हीय रस तुम्हें पिला‌ऊं
आओ नैनो के तारे
मैं चरण कमल सहलाऊं।।

राधा आराधनवारे
मैं सर्वस्व तुम्हें चढ़ाऊं
अर्पित कर तन मन सारे
मैं तुम पर बली बली जाऊं
अर्पित कर तन मन सारे
मैं तुम पर बली बली जाऊं
आओ नैनो के तारे
मैं चरण कमल सहलाऊं।।

तुम रहो प्रेम मतवारे
मैं प्रेम सुधा ढलकाऊं
तुम रहो ना मुझसे न्यारे
मैं तुम में आय समाऊं
तुम रहो ना मुझसे न्यारे
मैं तुम में आय समाऊं
आओ नैनो के तारे
मैं चरण कमल सहलाऊं।।

अनुपम सुषमा श्री धारे
मोहन मैं तुम्हे रिझाऊं
हिय की सब जानन हारे
तुमसे मैं कहां छुपाऊं
जिय की सब जानन हारे
तुमसे मैं कहां छुपाऊं
आओ नैनो के तारे
मैं चरण कमल सहलाऊं।।

मेरे जीवन धन प्यारे
मैं कब से तुम्हें बुलाऊं
आओ नैनो के तारे
मैं चरण कमल सहलाऊं।।



मैं तो चली श्याम की गली मुझे कोई रोके ना : Main Chali Shyam Ki Gali Mujhe Koi Roke Na

Video thumbnail


मैं तो चली श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना
रोके ना कोई टोके ना
रोके ना कोई टोके ना
मै चलीं श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना।।

चाह बनी उत्साह बनी
उस अलबेले की राह बनी
और मेरी बिगड़ी बात बनी
सखी मेरी बिगड़ी बात बनी
मेरी प्रीत की बेल फली
मुझे कोई रोके ना
मै चलीं श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना।।

प्यासी हूं प्यास मिटाने
नैनों में उन्हें बिठाने
कुछ खोने और कुछ पाने
कुछ खोने और कुछ पाने
मेरे जन्मों की साध फली
मुझे कोई रोके ना
मै चलीं श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना।।

पायल का साज बजाती
कुछ धीरे-धीरे गाती
ब्रजरज को शीश चढ़ाती
ब्रजरज को शीश चढ़ाती
मैं तो जोगन बनके चली
मुझे कोई रोके ना
मै चलीं श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना।।

एक नंद गांव का छोरा
ले गया चोर चित्त मोरा
मैं कासों करूं निगोडा
मैं कासौं करूं निगोडा
मोहे छलिया ने आए छली
मुझे कोई रोके ना
मै चलीं श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना।।

मैं चली पिया की होके
कुछ हंस के और कुछ रोके
सब लोक लाज की खोके
सब लोग लाज की खोके
मैं तो सांवरे रंग रंगी
मुझे कोई रोके ना
मै चलीं श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना।।

मैं तो चली श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना
रोके ना कोई टोके ना
रोके ना कोई टोके ना
मै चलीं श्याम की गली
मुझे कोई रोके ना।।



मुझे है तलाश तेरी मुझे तेरी जुस्तजू है : Mujhe Hai Talash Teri Lyrics

Video thumbnail


मुझे है तलाश तेरी
मुझे तेरी जुस्तजू है
मुझको तेरी तमन्ना
मुझे तेरी आरजू है।।

किस काम का ये जीवन
तेरा प्यार गर ना पाया
तुझसे ना दिल लगाया
तुझको ना गर रिझाया
तुम बिन अंधेरी दुनिया
सुनसान चारसू है
मुझको तेरी तमन्ना
मुझे तेरी आरजू है।।

आंखों में हो तसव्वुर
दिल में हो याद तेरी
तेरी याद की महक से
महक जाए दुनिया मेरी
दौलत भी मेरी तू है
मेरी जिंदगी भी तू है
मुझको तेरी तमन्ना
मुझे तेरी आरजू है।।

जिस दिल में हो ना पैदा
सांवल लगन तुम्हारी
बर्बाद जिंदगी है
बेचैन रूह बेचारी
उस दिल का क्या है कहना
जिस दिल में तू ही तू है
मुझको तेरी तमन्ना
मुझे तेरी आरजू है।।

हूँ खुशनसीब मुझ पर
नजरे करम है तेरा
हों क्यों ना नाज मुझको
सांवल मैं दास तेरा
मेरे दिल में तू ही तू है
मेरा एक तू ही तू है
मुझको तेरी तमन्ना
मुझे तेरी आरजू है।।

मुझे है तलाश तेरी
मुझे तेरी जुस्तजू है
मुझको तेरी तमन्ना
मुझे तेरी आरजू है।।

मेरे हमदम मेरे हमनशी ले गई दिल मेरा बांसुरी लिरिक्स

मेरे हमदम मेरे हमनशी
ले गई दिल मेरा बांसुरी
तू जमाने में सबसे हसी
ले लगी दिल मेरा बांसुरी।।


जब से देखा तुझे मोहना
दिल मेरा कहीं लागे ना
चल गई तेरी जादूगरी
ले लगी दिल मेरा बांसुरी।।

इश्क़ तुम से लगाए हुए है
दर्द दिल में दबाए हुए है
तुम ना करना कोई दिल्लगी
ले लगी दिल मेरा बांसुरी।।

आशाओं ने मुझको है घेरा
छाया चारो तरफ ही अँधेरा
कर अंधेरों में तू रौशनी
ले लगी दिल मेरा बांसुरी।।

रखना अनजान पर भी नजरिया
तुझको भूलूँ कभी ना सांवरिया
नाम लेता रहूँ हर घडी
ले लगी दिल मेरा बांसुरी।।

मेरे हमदम मेरे हमनशी
ले गई दिल मेरा बांसुरी
तू जमाने में सबसे हसी
ले लगी दिल मेरा बांसुरी।।


देखा अजब नजारा दरबार में कन्हैया लिरिक्स

Video thumbnail


देखा अजब नजारा
दरबार में कन्हैया
दुनिया हुई दीवानी
तेरे प्यार में कन्हैया।।

करते कभी हो जादू
कभी मारते हो टोना
सृष्टि चलाते ऐसे
चाबी भरा खिलौना
बांधा है तुमने सबको
एक तार में कन्हैया
दुनिया हुई दीवानी
तेरे प्यार में कन्हैया।।

आंखों में बस गया है
दिलकश तेरा नजारा
जिसने भी तुमको देखा
वह हो गया तुम्हारा
ऐसी कशिश है तेरे
दीदार में कन्हैया
दुनिया हुई दीवानी
तेरे प्यार में कन्हैया।।

कब दिन निकल रहा है
कब रात हो गई है
हर वक्त मस्तियों की
बरसात हो गई है
बहते ही जा रहे है
रस धार में कन्हैया
दुनिया हुई दीवानी
तेरे प्यार में कन्हैया।।

जालिम तेरी अदाएं
आँखे तेरी कटारी
मुस्कान तेरी कातिल
कैसे बचे बिहारी
तुम्हें जीत में मजा है
हमें हार में कन्हैया
दुनिया हुई दीवानी
तेरे प्यार में कन्हैया।।

देखा अजब नजारा
दरबार में कन्हैया
दुनिया हुई दीवानी
तेरे प्यार में कन्हैया।।

तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा लिरिक्स

Video thumbnail


तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे
सर हमारा झुका ही रहेगा
जब तलक तुम नहीं दोगे दर्शन
तेरे दर से नहीं सर उठेगा
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे।।


एक मुद्दत हुई हमको प्यारे
आस चरणों की तेरे लगाए
कभी होगी कृपा दृष्टी प्यारे
ये हृदय का कमल कब खिलेगा
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें
सर हमारा झुका ही रहेगा।।

लेके मन में बड़ी आस मैं भी
आज आया शरण में मैं तेरी
मांग होगी मेरी आज पूरी
मेरा दामन यही पर भरेगा
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें
सर हमारा झुका ही रहेगा।।

मैं भिखारी हूँ और तुम हो दानी
लाज दोनों ही नामों की रखलो
गर मैं लौटूंगा खाली यहाँ से
ये जमाना तुम्हे क्या कहेगा
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें
सर हमारा झुका ही रहेगा।।

प्रेम का आज प्याला पिला दो
अपनी सेवा में हमको लगा लो
पाके तेरे चरण का सहारा
तेरा सेवक भवर से तरेगा

तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें
सर हमारा झुका ही रहेगा।।

तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे
सर हमारा झुका ही रहेगा
जब तलक तुम नहीं दोगे दर्शन
तेरे दर से नहीं सर उठेगा
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे।।

घनश्याम तुम ना आये जीवन ये बीता जाये लिरिक्स

घनश्याम तुम ना आये
जीवन ये बीता जाये।।

तेरा वियोग प्यारे
अब तो सहा ना जाये
एक बार आ भी जाओ
बैठे हो क्यो छिपाये
घनश्याम तुम ना आए
जीवन ये बीता जाये।।

मैं ढूढ़ती थी दर दर
पर तुम नजर ना आये
मुझे क्या पता था मेरे
इस दिल में हो समाये
घनश्याम तुम ना आए
जीवन ये बीता जाये।।

जीवन की संध्या बेला
अब आ चुकी हैं प्रीतम
उस वक़्त आ भी जाना
जब प्राण तन से जाये

घनश्याम तुम ना आए
जीवन ये बीता जाये।।

घनश्याम तुम ना आये
जीवन ये बीता जाये।।


तेरे दर की भीख से है मेरा आज तक गुज़ारा लिरिक्स

Video thumbnail


तेरे दर की भीख से है
मेरा आज तक गुज़ारा
जीवन का है आधारा
जीने का है सहारा
तेरे दर की भिख से है
मेरा आज तक गुज़ारा।।

हे करुणा करने वाले
मेरी लाज रखने वाले
तेरे ही दर से मिलता
हर दीन को सहारा
तेरे दर की भिख से है
मेरा आज तक गुज़ारा।।

तेरी आस्ता के सदके
तेरी हर गली पे कुरबां
तेरा दर है दर हकीक़त
मेरी जीस्त का सहारा
तेरे दर की भिख से है
मेरा आज तक गुज़ारा।।

तेरे प्यार की हदो को
बस तू ही जानता है
तुम आ गए वहीँ पे
मैंने जहाँ पुकारा
तेरे दर की भिख से है
मेरा आज तक गुज़ारा।।

क्यों ढूंढते फिरे हम
तूफानों में सहारा
तेरे हाथ में ही लहरे
तेरे हाथ में किनारा
तेरे दर की भिख से है
मेरा आज तक गुज़ारा।।

मुझे बेकरार रख कर
मेरे दिल में बसने वाले
जो यही है तेरी मर्ज़ी
तेरा विरह भी है प्यारा

तेरे दर की भिख से है
मेरा आज तक गुज़ारा।।

तेरे दर की भीख से है
मेरा आज तक गुज़ारा
जीवन का है आधारा
जीने का है सहारा
तेरे दर की भिख से है
मेरा आज तक गुज़ारा।।

मैं तुम्हे कभी तो पाऊँगी मेरे जन्मों के साथी सजन लिरिक्स

मैं तुम्हे कभी तो पाऊँगी
मेरे जन्मों के साथी सजन
मै तुम्हे कभी तो पाऊँगी।।

पग नूपुर की झंकारो से
भावो भरे मधुर इशारों से
साँसों के पंखो से उड़कर
तारों तक खोज लगाउंगी
मै तुम्हे कभी तो पाऊँगी।।

योगन का भेष बनाकर के
इस जग से आँख बचाकर के
मन के इकतारे पे साजन
मैं गीत विरह के गाऊँगी
मै तुम्हे कभी तो पाऊँगी।।

तुम छुपना राधा के मन में
मधुवन की रंगीली कुंजन में
मैं बन कर ललिता की वीणा
थिर्को पर तुम्हे नचाउंगी
मै तुम्हे कभी तो पाऊँगी।।

मैं तुम्हे कभी तो पाऊँगी
मेरे जन्मों के साथी सजन
मै तुम्हे कभी तो पाऊँगी।।

बन जाऊं तेरी प्यारी तुझे प्यार करते करते भजन लिरिक्स

Video thumbnail


बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा
इंतज़ार करते करते।।

रह रह के मेरे दिल में
उठती हैं ये तरंगे
है दिल में मेरे केवल
तेरे मिलने की उमंगें
कभी आ भी जाओ प्रीतम
यूँ ही राह चलते चलते
बन जाऊँ तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते।।

देखो मैं ना समझ हूँ
पकड़ा है तेरा दामन
कहाँ जाऊं छोड़कर अब
मेरे रंगीले साजन
ना साथ छोड़ देना
मेरे साथ चलते चलते
बन जाऊँ तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते।।

मुझे हर घडी और हरपल
घनश्याम याद आना
मैं भूलने ना पाऊं
तुम भी ना भूल जाना
जल गई ये जिंदगानी
विरह में जलते जलते
बन जाऊँ तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते।।

बन जाऊं तेरी प्यारी
तुझे प्यार करते करते
जीवन बिताया सारा
इंतज़ार करते करते।।

Comments

Popular Lyrics / Posts

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ

जिस भजन में राम का नाम ना हो jis bhajan me ram ka naam na ho us bhajan ko gana na chahiye