आवो भाई सब मिल बोलो / भजन

आवो भाई सब मिल बोलो राम-राम-राम॥ टेर॥
गर्भवास में कौल किया था, समरुँगा यह बोल दिय था।
बाहर आकार भूल्यो हरिको नाम-नाम-नाम॥१॥

मात-पिता बन्धु सुत दारा, स्वार्थ है जब तू लगता प्यारा।
बात न पूछे जब हो जावे बे काम काम काम॥२॥

जिसके खतिर पाप कमावै , धरणी-धन यहाँ ही रह जावै।
देख नजर कर संग न चालै ताम-ताम-ताम॥३॥

समय अमोलक बीता जावै, बार-बार नर देह न पावै।
सुफल बना सुमिरण कर आठूँ याम-याम-याम॥४॥

सत कर्मोंकी पूँजी कर ले, राम नाम की बालद भर ले।
जिह्वा तेरे बस की, न लागै दाम-दाम-दाम॥५॥

भक्ति भाव की नाव बना ले, सत्य धर्म केवट बैठा ले।
देवकीनन्दन जाना जो निज धाम-धाम-धाम॥६॥

Comments

Popular Lyrics / Posts

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आयी हूँ

जिस भजन में राम का नाम ना हो jis bhajan me ram ka naam na ho us bhajan ko gana na chahiye