Wednesday, April 28, 2021

माँ अंजनी के लाल सुनले ना मेरी पुकार॥ LYRICS

माँ अंजनी के लाल, सुनले ना मेरी पुकार
माँ अंजनी के लाल, सुनले ना मेरी पुकार
हो जायेँ भव से पार हम पे कृपा जो तेरी हो॥
माँ अंजनी के…॥

◾️दरबार तेरा पावन, लगती है शोभा प्यारी।
महिमा तेरी है निराली जाने दुनिया सारी।
तेरी भक्ति से, तेरी शक्ति से
मिट जाते सब जंजाल॥१॥
माँ अंजनी के…॥

◾️तेरी कितनी करूँ बड़ाई, रामचन्द्र के बने सहाई।
लाके संजीवन बूँटी, लक्ष्मण की जान बचाई।
भीड़ पड़े जब, भक्तोँ पे तब
तू संकट देता सब टाल॥२॥
माँ अंजनी के…॥

◾️ओ सालासर के राजा, सारो सबके काजा।
शरण मेँ पड़ा हूँ तेरी, मेरी बिगड़ी बनाजा।
विनती सुनले, ‘खेदड़’ की
दु:खोँ से गया हूँ हार॥३॥
माँ अंजनी के…॥

No comments:

Post a Comment

Featured post

यूँही बे-सबब न फिरा करो कोई शाम घर में रहा करो Yunhi Be-Sabab Na Fira Karo Koi Bashir Badr Ghazal

यूँही बे-सबब न फिरा करो कोई शाम घर में रहा करो वो ग़ज़ल की सच्ची किताब है उसे चुपके चुपके पढ़ा करो कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक स...