Kabhi Khushi Kabhie Gham – Kabhi Khushi Kabhie Gham

Movie: Kabhi Khushi Kabhie Gham
Year: 2001
Director: Karan Johar
Music: Jatin-Lalit
Lyrics: Sameer
Singers: Lata Mangeshkar

आ आ आ आ आ आ, कभी ख़ुशी कभी ग़म
ना जुदा होंगे हम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
आ आ आ, आ आ आ, आ आ आ आ

मेरी साँसों में तू है समाया
मेरा जीवन तो है तेरा साया
मेरी साँसों में तू है समाया
मेरा जीवन तो है तेरा साया
तेरी पूजा करूं मैं तो हर दम
ये है तेरे करम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
ना जुदा होंगे हम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
मेरी साँसों में तू है समाया
मेरा जीवन तो है तेरा साया
तेरी पूजा करूं मैं तो हर दम
ये है तेरे करम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
ना जुदा होंगे हम, कभी ख़ुशी कभी ग़म

सुबह-ओ-शाम चरणों में दिए हम जलाए
देखे जहाँ भी देखे, तुझको ही पाए
ओ, सुबह-ओ-शाम चरणों में दिए हम जलाए
देखे जहाँ भी देखे, तुझको ही पाए
इन लबों पे तेरा बस तेरा नाम हो
इन लबों पे तेरा बस तेरा नाम हो
प्यार दिल से कभी भी ना हो कम
ये है तेरे करम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
ना जुदा होंगे हम, कभी ख़ुशी कभी ग़म

ये घर नहीं है, मंदिर है तेरा
इस में सदा रहे तेरा बसेरा
ओ, ये घर नहीं है, मंदिर है तेरा
इस में सदा रहे तेरा बसेरा
खुशबुओं से तेरी ये मेहेकता रहे
खुशबुओं से तेरी ये मेहेकता रहे
आये जाए भले कोई मौसम
ये है तेरे करम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
ना जुदा होंगे हम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
मेरी साँसों में तू है समाया
मेरा जीवन तो है तेरा साया
मेरी साँसों में तू है समाया
मेरा जीवन तो है तेरा साया
तेरी पूजा करूं मैं तो हर दम
ये है तेरे करम, कभी ख़ुशी कभी ग़म
ना जुदा होंगे हम, कभी ख़ुशी कभी ग़म

आ आ आ आ आ आ, कभी ख़ुशी कभी ग़म
ना जुदा होंगे हम, कभी ख़ुशी कभी ग़म

Comments

Popular posts from this blog

लोरी और बालगीत फ़िल्मों से Baby Lori Song Hindi Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान तुम्हे श्री राम बुलाते हैं aa laut ke aaja hanuman tumheshree ram bulate hain

रातां लम्बियां Raataan Lambiyan Lyrics in Hindi – Jubin Nautiyal, Asees Kaur